अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में कूड़े के ढेरों के अम्बार लगा दिए है- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, दिल्ली न्याय यात्रा के 18वें दिन आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व तुगलकाबाद विधानसभा में हरकेश नगर से शुरु हुई। प्रतिदिन की भांति झंडा फहराया गया। 11 वर्षों से अन्याय झेल रहे दिल्ली के 3 करोड़ लोगो को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही दिल्ली न्याय यात्रा जननायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर निकाली जा रही है क्योंकि देश के गरीब, वंचित, दलित, श्रमिक, महिला, युवा, बेरोजगार, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 95 प्रतिशत जनसंख्या को न्याय, अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव आम आदमी पार्टी और भाजपा के भ्रष्टाचार, कुशासन से पीड़ित, परेशान, दुखी दिल्ली की जनता को न्याय दिलाने उनके अधिकार और हक दिलाने, सुव्यवस्थित जीवन जीने का अधिकार देने के लिए दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रहे है।

19वां दिन, दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत तुगलकाबाद विधानसभा के हरकेश नगर, अग्रवाल स्वीट्स, पुलिस पोस्ट, गुर्जर चौक संजय कॉलोनी, सिंगला ढाबा संजय कॉलोनी, सिंह ढाबा ओखला फेस-2, डी ब्लाक ओखला-2 औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस बूथ औखला-2, ए ब्लाक, सी लाल चौक, मॉ आनन्दमाई मार्ग, गिरी नगर, गुरुद्वारा गोविंदपुरी, बाबा फतेह सिंह मार्ग, हंसराज सेठी मार्ग, गुरुद्वारा कालकाजी, गोल चक्कर सीजीएचएस डिस्पेंसरी, नेहरु एन्कलेव मेट्रो स्टेशन, एफ ब्लाक मालवीय नगर, सावित्री नगर फाटक चौक, एजीजे स्कूल शेख सराय, चिराग दिल्ली गेट न-1, हनुमान मंदिर रोड़, बाल्मीकि मंदिर से आगे बढ़कर ग्रेटर कैलाश विधानसभा में भगत सिंह कॉलेज शेख सराय फेस-2 पर यात्रा समापन हुआ।

दिल्ली न्याय यात्रा में देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व सांसद रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 योगानन्द शास्त्री, प्रो0 किरण वालिया, अ0भा0क0कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, विरेन्द्र कसाना, जितेन्द्र कुमार कोचर, खविन्द्र सिंह कैप्टन, राकेश इस्सर, नीतू वर्मा मौजूद थे। आज की यात्रा तुगलकाबाद विधानसभा, कालकाजी विधानसभा और ग्रेटर कैलाश विधानसभा में निकाली गई।

यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें मॉ कालका की प्रतिमा भी भेंट की गई। यादव ने आज गोविंदपुरी क्षेत्र में कत्तर कपडे़ का काम करने वाली महिलाओं की समस्याओं और पीड़ा के बारे में चर्चा करके उनके दर्द को महसूस करने की कोशिश की। तुगलकाबाद, कालकाजी में गंदगी के ढ़ेरों पर चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली गंदगी व कूड़े के ढ़ेर पर बैठी है जहां लैंडफिलों के धुएं और निकलने वाली गैस के कारण प्रदूषण और बीमारियों को दिल्लीवासी झेल रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि 19 दिन में 500 किलोमीटर दिल्ली की सड़कों पर चलकर लोगों की पीड़ा, परेशानी, समस्याओं, दुख दर्द से लगातार रुबरु होकर जिस तरह मुझे अनुभव है, उससे साबित होता है कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सहित दिल्ली वालों को बर्बाद कर दिया है। हम यात्रा के दौरान कर्तव्यनिष्ठा के साथ अधिक से अधिक लोगों से मिल रहे है ताकि हर वर्ग की पीड़ा और परेशानी का समाधान निकालने के लिए 2025 में सरकार में आने से पहले ब्लू पेंट तैयार कर सकें। अभूतपूर्व जनता के सहयोग से निश्चित ही कांग्रेस आम आदमी पार्टी के मुखिया के दोहरे चरित्र और बहरुपिया चेहरे को उजागार करके दिल्ली के बाहर करने का रास्ता दिखा देगी।

देवेन्द्र यादव से दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार के आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज के प्रोफेसर और सीनियर स्टाफ ने मिलकर अपनी समस्याओ का बताया और दिल्ली सरकार ने 3 महीने से वेतन नही दे रही है जिसके कारण जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार के स्कूलों के गेस्ट टीचरों ने वेतन न मिलने पर दिल्ली न्याय यात्रा से प्रेरित होकर न्याय यात्रा निकालकर अपना नियमित वेतन मिलने के लिए आंदोलन कर रहे है। शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी 11 वर्षों में शिक्षक जो एक सम्मान का नाम है उसे दिहाड़ी मजदूर बनाकर रख दिया है। बच्चों का भविष्य बनाने वाले शिक्षक अगर अजीविका संकट से जूझेंगे, तो कैसे वो अच्छी शिक्षा दे सकते है। दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार ने कॉलेजो, स्कूलों के प्रोफेसरों, अध्यापकों के सामने वेतन न मिलने जैसी समस्या कभी नही आने दी। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था संकट में है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कालकाजी मुख्यमंत्री आतिशी की विधानसभा है और पिछले 10 वर्षों से आतिशी यहां की निर्वाचित प्रतिनिधि है। कालका जी की जनता अनदेखी और यहां गंदगी के बाद कोई शब्द नही है कि कुछ काम मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र में किया हो। गंदा पानी, प्रदूषण, टूटी सड़कें, गलियां, नालियां, उफनते सीवर, राशन और पेंशन की समस्या सब दिल्ली की गरीब जनता झेल रही है और अरविन्द केजरीवाल आतिशी को मूर्त के रुप में बिठाकर कहते है हम जनता को मुफ्त रेवड़ी दे रहे है।

आज जनता आम आदमी पार्टी की रेवड़ियों से खुश कम परेशान ज्यादा है। मुफ्त पानी की रेवड़ी के बदले गंदा पानी, दूषित पानी मिल रहा है, स्वच्छ पीने के पर 2000 रुपये महिना अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। मुफ्त बिजली के बदले दुगने बिल देने पड़ रहे है पीपीएसी, सरचार्ज, पेंशन शुल्क, एनर्जी शुल्क आदि का अतिरिक्त बौझ सहना पड़ रहा है। मुफ्त महिलाओं को यात्रा के बदले घंटो का बसों को इंतजार और भारी भीड़ का सामना, जेब कटने का डर मुफ्त में मिलता है, क्योंकि डीटीसी की बसें बढ़ने की जगह खत्म हो रही है, जब बसे नही तो मुफ्त यात्रा में फायदा कम नुकसान ज्यादा है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला