अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों के प्रति बदला पेरेंट्स का नजरिया 

दिल्ली को मिला एक और विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन कर कहा राणा प्रताप बाग का यह स्कूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार
दिल्ली शिक्षा क्रांति की बदौलत पेरेंट्स अब मज़बूरी में नहीं बल्कि मंजूरी और आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चों का दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला करवाते है
2015 से पहले प्राइवेट स्कूलों में दाखिलों के लिए लम्बी लाइन लगती थी मनीष सिसोदिया जी की दूरदर्शिता से अब ये लाइन अब दिल्ली सरकार के स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए लगती है
केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति का नतीजा कि जब डॉ. बी. आर अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड  में दाखिले खुले हैं तो स्कूलों में 4400 सीटों के लिए 92000 आवेदन आए हैं
एक समय ये स्कूल क्षेत्र का सबसे जर्जर स्कूल था तब मनीष सिसोदिया जी ने कहा था बहुत जल्द एक दिन ऐसा आएगा जब बच्चे इस स्कूल में पढ़ने पर गर्व करेंगे मनीष  की मेहनत से आज वो मौका आ गया है
राणा प्रताप बाग़ में बना डॉ. बी.आर.अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस अत्याधुनिक कक्षाओं लैब शानदार लाइब्रेरी से लैस
EROS TIMES: दिल्ली में हर तबके के बच्चों को शानदार शिक्षा देने की श्रृंखला में मंगलवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने मॉडल टाउन विधानसभा के राणा प्रताप बाग में बना डॉ. बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस को दिल्लीवासियों को समर्पित किया। स्कूल उद्घाटन के अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, राणा प्रताप बाग का ये स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस दिल्ली के बेहतरीन स्कूलों में से एक है। इसमें उपलब्ध सुविधाएं इंफ्रास्ट्रक्चर शानदार है जिससे गरीब से गरीब तबके से आने वाले बच्चो के लिए भी विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी| स्कूल उद्घाटन के इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी के साथ स्थानीय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी समेत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
मॉडल टाउन के राणा प्रताप बाग़ में नव निर्मित डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री का स्वागत दिल्ली सरकार के स्कूलों के एनसीसी बैंड ने किया। शिक्षा मंत्री ने पट्टिका का अनावरण कर प्रथम तल पर बने नए क्लासरूम और बायोलॉजी व स्टाफ रूम का जायजा लिया| उसके पश्चात तीसरे तल पर बने शानदार लाइब्रेरी और मल्टी पर्पस हॉल का जायजा लिया|
अरविन्द केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों के प्रति बदला पेरेंट्स का नजरिया 
उद्घाटन के अवसर पर समारोह में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस इलाके में कोई प्राइवेट स्कूल भी इतना शानदार नही होगा जितना शानदार यह सरकारी स्कूल बन कर तैयार हुआ है | उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनने से पहले देश के लोगों में सरकारी स्कूल को लेकर एक अलग तरह की अवधारना थी | पहले ऐसे माना जाता था कि जिसके पास भी पैसा है वो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजेगा और उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी | और जिसके पास पैसा नहीं है वो अपने बच्चों को मज़बूरी में सरकारी स्कूलों में भेजेगा|
पेरेंट्स अब मज़बूरी में नहीं बल्कि मंजूरी और आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चों का दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला करवाते है
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के शिक्षा क्रांति के जनका  मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में ये अवधारणा बदल गई है| पेरेंट्स अब मज़बूरी में नहीं बल्कि मंजूरी और आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चों का दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला करवाते है| क्योंकि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से देश और दिल्ली के बच्चों को एक नई उम्मीद मिली है | उन्होंने कहा कि हमारे शानदार स्कूल और उसमें मिलने वाले क्वालिटी एजुकेशन के बदौलत आज गरीब परिवार के बच्चे ना वो सिर्फ सपने देख सकते है बल्कि अपने सपनों को पूरा भी कर रहे है| इसका उदाहरण है कि आज हर साल दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चे जेईई और नीट जैसे एग्जाम को पास कर के देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन पा रहे है|
उन्होंने ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के शिक्षा को लेकर जो विज़न है उससे दिल्ली के माता-पिता की सरकारी स्कूलों के प्रति अवधारणा बदली है| आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों देश और विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है | बहुत सारे राज्य दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के और समझने के लिए यहां आते है | उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के माता पिता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा रहे है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है |
2015 से पहले प्राइवेट स्कूलों में दाखिलों के लिए लम्बी लाइन लगती थी मनीष सिसोदिया  की दूरदर्शिता से अब ये लाइन अब दिल्ली सरकार के स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए लगती है
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि 2015 से पहले  प्राइवेट स्कूलों के बाहर एडमिशन की लम्बी लम्बी लाइन लगा करती थी लेकिन तत्कालीन उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया  के दूरदर्शिता के कारण ही आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बाहर लम्बी लाइन लगती है | इसका उदाहरण है कि  स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में 4400 सीटों के लिए एडमिशन खुलता है तो दिल्ली के 92000 बच्चे उसके लिए अप्लाई करते है| उन्होने कहा कि आज दिल्ली में पढ़ने वाले बच्चे तथा उनके माता-पिता का सर गर्व से तब ऊँचा हो जाता है हो जाता जाता जब उनके बच्चे का दाखिला दिल्ली सरकार के स्कूलों में होते है |
एक समय ये स्कूल क्षेत्र का सबसे जर्जर स्कूल था तब मनीष सिसोदिया जी ने कहा था बहुत जल्द एक दिन ऐसा आएगा जब बच्चे इस स्कूल में पढ़ने पर गर्व करेंगे; मनीष जी की मेहनत से आज वो मौका आ गया है
क्षेत्रीय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह शानदार स्कूल कभी बहुत दयनीय स्थिति में था। जब तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी मेरे साथ पहली बार इस स्कूल में विजिट करने आए थे। तब यह स्कूल क्षेत्र का सबसे जर्जर स्कूल था। उन्होंने कहा था बहुत जल्द एक दिन ऐसा आएगा जब बच्चे इस स्कूल में पढ़ने पर गर्व करेंगे। मनीष  की मेहनत से आज वो मौका आ गया है| मैं उद्घाटन के अवसर पर मनीष  की कमी को बहुत महसूस कर रहा हूँ।
उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह स्कूल शानदार बना। बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है और कोई भी सरकार आए और देश के भविष्य के बारे में ना सोचें और देश के प्रति उनका कोई संकल्प ही न तो वो सरकार ही क्या? इसलिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने भारत के आने वाले भविष्य यानि कि बच्चों पर अपने बजट का सबसे ज्यादा खर्च करने का निश्चय किया ताकि देश का आने वाला भविष्य व हमारे बच्चों का भविष्य बहुत उज्जवल हो।
स्कूल की विशेषताएं
राणा प्रताप बाग़ में बना ये स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस ह्युमैनिटीज़ डोमेन का स्पेशलाइज्ड स्कूल होगा। स्कूल की क्षमता 400 विद्यार्थियों की है| स्कूल में शानदार क्लासरूम लैब लाइब्रेरी मल्टीपर्पस हॉल सहित अन्य आधुनिक सुविधाएँ मौजूद है|
दिल्ली में जल्द ही हो जाएंगे 46 एक्सीलेंस स्कूल
दिल्ली सरकार की योजना 2023-24 में 37 भवनों में 46 डॉ बी आर अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) बनाकर समर्पित करने की है। जहां करीब 10 हजार छात्र दाखिला ले सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एसओएसई में लगभग 4400 सीटों के लिए दिल्ली सरकार को 92 हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां