एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प के लिए पहली तिमाही में 400 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी

अरविंद केजरीवाल  के विज़न को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह अब एमसीडी स्कूलों को भी विश्वस्तरीय बनायेंगे
दिल्ली सरकार द्वारा जारी फंड एमसीडी स्कूलों की समस्याओं और स्कूलों में सुधार लाने में मददगार साबित होगा
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार ने एमसीडी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी है।
केजरीवाल सरकार दिल्ली के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले 9 लाख बच्चों को भी अब शानदार शिक्षा मिलेगी। इस दिशा में केजरीवाल सरकार द्वारा एमसीडी स्कूलों के लिए आवंटित फंड से नगर निगम के स्कूलों में सुधार लाने में काफी मदद मिलेगी।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने अप्रैल महीने में एमसीडी स्कूलों के बेहतरी के लिए उक्त धनराशि के प्रावधान की घोषणा की थी। इस बाबत घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा था जब से केजरीवाल सरकार सत्ता में आई है शिक्षा हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। हर साल यह सुनिश्चित किया जाता है कि बजट का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा क्षेत्र को आवंटित किया जाए। लेकिन दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की एक कमजोर कड़ी ये है कि राजधानी में पहली से पाँचवी तक शिक्षा प्रदान करने वाले सरकारी स्कूल एमसीडी के अंतर्गत आते हैं। सुविधाओं की कमी और वहां सीखने के अनुकूल माहौल न होने के कारण जब एमसीडी स्कूलों के छात्रों को छठी कक्षा में दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाख़िला कराया जाता है तो वे अक्सर अपनी लर्निंग जर्नी में पीछे रह जाते हैं। और उनकी बुनियादी गणित और भाषा की क्षमता कमजोर रह जाती है।
उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता है कि हम दिल्ली सरकार के स्कूलों के तर्ज पर एमसीडी के स्कूलों को भी विश्वस्तरीय बनाया जाए। इनमें 9 लाख छात्र पढ़ते हैं और केजरीवाल सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर बच्चे को समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले क्योंकि एमसीडी स्कूल प्राथमिक स्तर पर बच्चों में बुनियादी कौशल को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने एमसीडी स्कूलों के विकास के लिए अनुदान सहायता के रूप में 1700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि एमसीडी स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं सुनिश्चित करने और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में एमसीडी की मदद करेगी।
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग