एवीबीपी और डूसू डीयू के छात्रों के लिए मीडिया इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Eros Times: नई दिल्ली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में डीयू स्टूडेंट्स के लिए मीडिया इंटर्नशिप का अवसर दिया जा रहा है। मीडिया इंटर्नशिप से जुड़ने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरना होगा तथा अपनी रेज्यूमे भी भेजनी होगी जिसके आधार पर 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयनित 50 छात्र-छात्राओं में से 25 स्नातक के, 20 परास्नातक के और 5 पीएचडी के छात्रों को इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जाएगा। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत मोजो, आर्टिकल लेखन, कॉपी राइटिंग और विज्ञापन लेखन जैसे विविध विषयों पर विभिन्न मीडिया विशेषज्ञ तथा प्रोफेसर्स साप्ताहिक व्याख्यान देंगे, मीडिया कार्यप्रणाली को समझने के लिए व्यावहारिक ज्ञान हेतु स्टूडेंट्स के पास मीडिया समूहों में जाने का भी अवसर होगा। इच्छुक आवेदनकर्ता ईमेल abvp.delhimed@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप 45 दिनों की होगी। यह ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

इस मीडिया इंटर्नशिप प्रोग्राम की संयोजक खुशी प्रजापति ने बताया कि यह मीडिया इंटर्नशिप डीयू स्टूडेंट्स को कंन्टेट राइटिंग तथा जर्नलिज्म के नए अवसरों को समझने और सीखने का मौका देगा। मीडिया इंटर्नशिप से छात्रों को मीडिया के विषय की एक व्यापक समझ विकसित होगी और साथ ही साथ उनके रचनामक कौशल में भी विकास होगा।

मीडिया इंटर्नशिप प्रोग्राम के सह- संयोजक शेखर सुमन ने बताया कि हमें डीयू के छात्रों का बहुत बड़ी संख्या में रिस्पॉन्स आया है ।एक ही दिन में हमें 500 से अधिक संख्या में छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए है। यह इंटर्नशिप आज के छात्रों में कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ाने तथा लेखन शैली आदि को निखारने का अवसर देगी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 96 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान