एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, पर्यावरण मंत्री ने वजीरपुर हॉटस्पॉट का लिया जायजा

पहले फेज के तहत 7 नवम्बर तक चलाया जाएगा एंटी डस्ट अभियान

वजीरपुर इलाके में बढ़े प्रदूषण का कारण अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम और निर्माण कार्य है, संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश

सड़क पर सुबह-शाम लगातार पानी छिड़काव करने का निर्देश दिया गया

दिल्ली सरकार धूल प्रदूषण को रोकने के लिए सक्रीय रूप से काम कर रही है, पूरी दिल्ली में 591 टीमें तैनात

कंस्ट्रक्शन साइटों पर एजेंसियों के लिए जारी 14 दिशा निर्देश लागू करना आवश्यक, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

डस्ट प्रदूषण रोकने के लिए 530  वॉटर स्प्रिंकलर, 82 एमआरएस मशीनों और 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात

प्रदूषण को कम करने के लिए हॉट स्पॉट के लिए अलग-अलग विशेष कार्ययोजना बनाई गई है

Eros Times: एंटी डस्ट अभियान के तहत शनिवार को पर्यावरण मंत्री श्री  गोपाल राय ने वज़ीरपुर हॉटस्पॉट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ये दौरा बढ़ते एक्यूआइ को देखते हुए किया। निरीक्षण के दौरान एमसीडी, डीपीसीसी, जल बोर्ड, डीएसआईआईडीसी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी  मौजूद रहे।अधिकारिओं  ने बताया कि यहाँ  बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण अवैध पार्किंग, यातायात जाम की समस्या, सड़क के पास निर्माण का कार्य आदि है। सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।  साथ ही सड़क पर सुबह-शाम पानी  का  लगातार छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सक्रीय रूप से काम कर रही है। एंटी डस्ट अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 13 विभागों की 591 टीमें  तैनात की गयी है। 

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों को पालन करना जरूरी है। नियमों को पालन नहीं करने पर टीमें सख्त कार्रवाई करेगी।  इसके लिए विभागों को निर्माण साइट्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए है | गोपाल राय ने कहा कि डस्ट प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीनों ,530  वॉटर स्प्रिंकलर और 258  मोबाइल एंटी-स्मॉग गन की पूरी दिल्ली में तैनात की गयी है। 

पर्यावरण गोपाल राय  ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए विंटर  एक्शन प्लान के तहत सरकार आज से अगले एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन शुरू कर दिया है  | पहले फेज में  7 नवम्बर तक एंटी डस्ट अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 13 विभागों  जैसे; डी डी ए , एमसीडी ,डीपीसीसी ,जल बोर्ड ,डी एस आई आई डी सी , पीडब्ल्यूडी, राजस्व, सीपीडब्लूडी , एनडीएमसी की 591 टीमें  तैनात की गयी है।

गोपाल राय ने आगे बताया कि इस बार प्रदूषण को कम करने के लिए हॉटस्पॉट  पर विशेष निगरानी की जा रही है  और 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग लोकल स्तर पर कार्य योजना बनाई गयी है, जिसके आधार पर कार्यवाई की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग ग्रीन वॉर रूम से लगातार की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’