अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की वार्षिक आमसभा संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

EROS TIMES: नोएडा। अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की वार्षिक आम सभा राधा कृष्ण गर्ग की अध्यक्षता में हुई, सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसको सभी ने सर्वसम्मती से पास किया।
महासचिव राजकुमार अग्रवाल ने संस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष 2023 – 2024 में हुए कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने आगामी वर्ष 2024- 25 में होने वाले कार्यक्रमों के लिए विस्तार से बताते हुए कहा कि संस्था मुख्य रूप से प्रति वर्ष वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के लिए आम सभा, पारिवारिक मंगल मिलन समारोह, अग्रसेन जयंती, बच्चों की प्रतियोगिता एवं धार्मिक कार्यों के रूप में 09 दिवसीय कथा, दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं महाशिवरात्रि पर्व तथा राष्ट्रीय पर्व के रूप में 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस एवं 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस मनाने का कार्य करती है।
संगठन महामंत्री सुधीर पोरवाल ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों के 01 वर्ष के कार्यों को देखते हुए कुछ पदाधिकारी के पद बदले तथा कुछ नए सदस्यों को नई जिम्मेदारी देकर सभी को मानोनयन पत्र दिया गया है, तथा कुछ पदाधिकारी की नियुक्ति अभी और होनी है जो शीघ्र पूरी की जाएगी, संस्था की आगामी कथा श्री शिव महापुराण की कथा 5 अगस्त 2024 से करवाने के लिए भी विचार किया गया।
आज उत्तर प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर ओ. पी. गोयल, आर. एन. गुप्ता , सुरेश गुप्ता, मनोज गोयल भंगेल, मनोज गुप्ता एडवोकेट, डॉ बी. के. गुप्ता, सौरभ गर्ग, बलराज गोयल, बजरंग लाल, मनोज गुप्ता सेक्टर 22, मनोज गोयल जनता साइकिल, शिव शंकर गुप्ता, सुनील गुप्ता, आर. एस. अग्रवाल, रमाकांत गर्ग, अमिश राजवंशी, रोहतास गोयल , जे. एम. गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, मधुबाला, धर्मवीर बंसल,राज कुमार बंसल, सार्थक बंसल,अनुज गर्ग, नवीन पोरवाल, कपिल गर्ग, नितिन गुप्ता, शशांक गुप्ता, श्रीकांत बंसल आदि लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 29 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 38 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम