Eros Times: गाज़ीपुर कासिमाबाद थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो जगह पर पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर एक भैंस व एक पढ़िया चोरी कर फरार हो गए ।वहीं एक भैंस पशु चोरों के हाथ से भागने के कारण गांव में परिजनों को मिली।पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा महादेवा गांव निवासी बृजनाथ चौहान ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास बुधवार की रात मढ़ई में खूंटे पर भैंस और एक पढ़िया को बांधकर घर में सोने चला गया। 2 बजे रात को जब देखा की भैंस और पाडिया मौके से गायब हैं।और खूंटे से रस्सी कटा हुआ है। लोगों को सूचना देकर गांव में ढूंढने पर भैंस गांव की पूर्वी छोर पर मिल गई लेकिन पडिया को चोर लेकर फरार हो गए। वही दूसरी तरफ क्षेत्र के चावनपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि देर रात खूंटे पर बंधी मेरी भैंस चोरी हो गई है। यही नहीं आज से 10 दिन पहले पड़ोसी सुनील यादव की भी दो भैंस चोरी हो गई थी हमारे गांव से लगातार या दूसरी घटना है। क्षेत्र में लगातार पशुओं की बढ़ती चोरी के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीते एक माह के भीतर लगभग दर्जनों पशु चोरी हो चुके हैं लेकिन कोई मामला खुलासा नहीं हुआ है। इस संदर्भ में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।






