यज्ञीय जीवन” पर ऑनलाइन गोष्ठी काआयोजन किया गया।

मानव जीवन श्रेष्ठतम कर्म का परिणाम
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “मानव जीवन यज्ञीय जीवन” पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 513 वाँ वेबिनार था।
EROS TIMES:वैदिक विद्वान आचार्य हरिओम शास्त्री ने कहा कि हमारा यह मानव जीवन पिछले जीवन के सुकर्म का ही परिणाम है।उन्होंने कहा कि मानव जीवन ही मुक्ति का सोपान है।मानव जीवन मिलता ही मुक्ति की ओर बढ़ने के लिए है।मानव जीवन स्वयं ही एक यज्ञ है।शास्त्र कहते हैं- “यज्ञो यज्ञेन कल्पताम्” अर्थात् मानव जीवन को यज्ञ से ही सफल बनाएं क्योंकि “यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म”  यह बात कहते हुए ऋषियों ने कहा है कि यदि संसार में श्रेष्ठतम कर्म करना है तो यज्ञ करो। मानव जीवन किसी न किसी श्रेष्ठतम कर्म का ही परिणाम होता है।वेद तो कहते हैं कि “यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन्” अर्थात् -देवताओं ने यज्ञ से ही सृष्टि यज्ञ को सम्पन्न किया।वह कर्म ही प्रथम कर्म था। अतः मुक्ति प्राप्त करने हेतु मिले मानव जीवन को यज्ञ मय बनाकर मुक्ति तक पहुंचें।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि परोपकार की भावना से किया कर्म यज्ञ ही है व्यक्ति को सदैव निष्काम कर्म करते रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि दरभंगा के जिला व सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने कहा कि यज्ञ जीवन से सुगंध देने की प्रेरणा करता है हमारे जीवन से खुशबु आनी चाहिए।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि यज्ञीय भावना परोपकार की है,अतः हमें इससे ओतप्रोत होकर परोपकार के कार्य करते रहना चाहिए।अच्छे कर्मों से ही मोक्ष प्राप्त होगा जोकि मनुष्य का चरमोत्कर्ष लक्ष्य है।
गायिका ईश्वर देवी, कमला हंस, कमलेश चांदना, नरेश चन्द्र आर्य, कुसुम भंडारी, सरला बजाज, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, आशा शर्मा आदि के मधुर भजन हुए।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां