बी2बी व्यापार में बुनियादी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग एवं आतंरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग (डीपीआईआईटी) की पहल, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) ने आज एक-दिवसीय समारोह – बी2बी अनलॉक्ड का आयोजन करके बी2बी व्यापार में बुनियादी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। ओएनडीसी के प्रधान कार्यालय में आयोजित इस समारोह में ओपन नेटवर्क का बी2बी व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश हुआ। इससे व्यापारियों को प्रत्यक्ष रूप से थोक व्यापार में दूसरे व्यवसायियों के साथ संपर्क करने में आसानी होगी।

आज के व्यावसायिक परिदृश्य में, जहाँ ऋण की सुलभता सीमित है, लॉजिस्टिक्स का खर्च ऊँचा है, और लाभ के मार्जिन की कमी भारी चुनौतियाँ पेश करती हैं, ओएनडीसी का ओपन नेटवर्क अति-आवश्यक समाधान मुहैया करता है। बिना रुकावट के निरंतर कनेक्टिविटी और डिजिटल रूपांतरण को प्रोत्साहन देकर ओएनडीसी व्यावसायिक संगठनों को इन बाधाओं पर काबू करने और बी2बी वाणिज्य का लाभ उठाने की क्षमता प्रदान करता है । ओपन नेटवर्क का लाभ उठाकर व्यावसायी अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं, नयी साझेदारी कर सकते हैं और पहले से अप्रयुक्त बाज़ारों का उपयोग कर सकते हैं। इस परिवर्तन से उन्हें अपने मुख्यतः ऑफलाइन परिचालनों से छुटकारा पाने और वृद्धि एवं सफलता के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने की क्षमता हासिल होगी।

इस समारोह में ओएनडीसी के प्रधान कार्यालय के अनेक हितधारकों के भाग लिया। स्वागत भाषण में ओएनडीसी के एमडी और सीईओ, टी. कोशी ने संगठन की अभी तक की गतिविधियों की जानकारी दी और बी2बी व्यापार की रूपान्तरकारी शक्ति पर प्रकाश डाला। उनके भाषण के बाद डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव, श्री संजीव ने मुख्य वक्तव्य दिया, जिसमें उन्‍होंने ओएनडीसी द्वारा की गई प्रगति और बी2बी इकोसिस्टम में कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए इसके द्वारा प्रस्तुत अनेकानेक फायदों पर बल दिया। इसके अलावा, सिडबी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, श्री एस. रमण ने अपने विशेष संबोधन में ओपन नेटवर्क का लाभ उठाने में एमएसएमई की समावेशी भूमिका पर प्रकाश डाला।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित