अणुव्रत आंदोलन के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव का शुभारम्भ अणुव्रत अनुशास्ता ने की अणुव्रत यात्रा की घोषणा

EROS TIMES: खेरोज, गुजरात आचार्य तुलसी द्वारा सन 1949 में प्रवर्तित अणुव्रत आंदोलन के 75वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने घोषणा की है कि आगामी एक वर्ष तक वे अणुव्रत यात्रा के रूप में देश के विभिन्न भागों की पदयात्रा करेंगे। मंगलवार को साबरकांठा गुजरात के खेरोज गाँव में सुंदरम विद्या भवन विद्यालय में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से समागत अणुव्रत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अणुव्रत अनुशास्ता ने अणुव्रत अमृत महोत्सव के शुभारम्भ की घोषणा की। 21 फरवरी 2023 से 12 मार्च 2024 (फाल्गुन शुक्ल द्वितीया) तक चलने वाले इस वार्षिक आयोजन में अहिंसक व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण को लक्षित अनेक प्रकल्प संचालित होंगे।

आचार्य महाश्रमण ने आंदोलन के प्रवर्तक आचार्य तुलसी का स्मरण करते हुए उनकी दूरदर्शिता को नमन किया जिन्होंने भारत की आजादी के बाद असली आजादी का आह्वान करते हुए स्वस्थ समाज संरचना एवं मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठापना के लिए अणुव्रत आंदोलन का आगाज किया था। आचार्य श्री ने कहा कि राजस्थान के सरदारशहर कस्बे में फाल्गुन शुक्ला द्वितीया विक्रम संवत 2005, 01 मार्च, 1949 से प्रारम्भ हुए जाति, वर्ण, संप्रदाय से मुक्त इस नैतिकता के आंदोलन से प्रभावित होकर लाखों लोगों ने संयममय जीवन शैली की ओर अपने कदम बढ़ाए। उन्होंने मंगलकामना व्यक्त की कि अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष का आयोजन जन–जन में नैतिकता और मानवीय मूल्यों के उन्नयन का कार्य करेगा।

अपनी अमृत देशना में अणुव्रत अनुशास्ता  ने कहा– आज अणुव्रत आंदोलन का पचहत्तरवां वर्ष प्रारम्भ हो रहा है। प्रारम्भिक काल में इसके प्रचार–प्रसार के लिए आचार्य तुलसी ने कल्पनाशील मष्तिस्क से कितना चिंतन किया, योजनाएं बनाईऔर लम्बी–लम्बी यात्राओं द्वारा उन्होंने इस नैतिक आंदोलन आगे बढ़ाया। गरीब की झोपड़ी से राष्ट्रपति भवन तक इसकी गूँज पहुँची। अणुव्रत का स्वरूप इतना व्यापक है कि बिना किसी जाति, धर्म व सम्प्रदाय के यह सबको मान्य है। इसकी कोई सीमा नहीं है। बच्चा, जवान व बूढ़ा कोई भी इसकी अनुपालना कर सकता है। बल्कि मेरा तो यहाँ तक मानना है कि कोई नास्तिक भी इस मानव धर्म को अपनाने में संकोच अनुभव नहीं करेगा।

आचार्य महाश्रमण जी ने आगे कहा कि अणुव्रत व मानवता को हम शुद्ध साध्य माने तो उसकी प्राप्ति में आर्थिक शुचिता को एक शुद्ध साधन माना जा सकता है। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी इस दिशा में जागरूक है, यह अच्छी बात है। साध्य और साधन दोनों शुद्ध हों, यह कार्य की सफलता के लिए अपेक्षित है। हमारी अहिंसा यात्रा से जुड़े सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति के उद्देश्य अणुव्रत के सिद्धांतो का ही हिस्सा रहे हैं। अणुव्रत अमृत वर्ष के सन्दर्भ में हम आगामी एक वर्ष की यात्रा को अणुव्रत यात्रा के रूप में घोषित कर रहे हैं। अणुव्रत के क्षेत्र में और कार्य हो, व्यापकता आए यह काम्य है। अपने उद्बोधन के पश्चात् अचार्य प्रवर ने अणुव्रत गीत का संगान स्वयं अपने मुखारविन्द से किया। उपस्थित अणुव्रत कार्यकर्ताओं एवं जनमेदिनी ने अपने स्वर मिला कर माहौल को अणुव्रतमय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार जी अणुव्रत की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अणुव्रत आधारित अपने सुमधुर गीत से सबको सम्मोहित कर दिया। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी ने अणुव्रत की आचार संहिता और उसके साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बने वर्गीय अणुव्रतों को जन-जन के लिए उपयोगी बताते हुए जनजागरण के कार्य की आवश्यकता बताई। साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी ने अणुव्रत की सारगर्भित विवेचना की। अणुव्रत के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री मनन कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन के प्रारम्भ में इसके नींव के पत्थर रहे संतों व कार्यकर्ताओं को यद् किया। खेरोज के उत्तर बुनियादी उच्चतर माध्यमिक आश्रमशाला में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का संचालन मुनि दिनेश कुमार जी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने अणुव्रत ध्वज फहराया और अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया। देशभर से जमा हुए अणुव्रत कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित जनमेदिनी ने इन अणुव्रत नियमों का पुनःउच्चारण मनोभाव से किया। श्री अविनाश नाहर ने ओजस्वी वक्तव्य के साथ “अणुव्रत यात्रा” की अमृत उद्घोषणा हेतु अणुव्रत परिवार की ओर से आचार्यप्रवर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने बताया की देश भर में लगभग 160 अणुव्रत समितियों और अणुव्रत मंचों से जुड़े हजारों अणुव्रत कार्यकर्ता समर्पित भाव से इस मानवतावादी मिशन को जन-जन तक पहुँचाने में संलग्न हैं। इसी प्रकार नेपाल सहित विभिन्न देशों में भी श्रेष्ठ व्यक्ति निर्माण इस इस अभियान को गति मिल रही है। खेड़ब्रम्हा के विधायक श्री तुषार चौधरी ने कहा कि वे न केवल अणुव्रत विचारधारा के समर्थक हैं बल्कि उन्होंने इसे अपने जीवन व्यवहार का भी हिस्सा बनाया है।

अणुव्रत अमृत महोत्सव के राष्ट्रीय संयोजक श्री संचय जैन ने कहा कि विश्व जिन समस्याओं से जूझ रहा है उनका समाधान अणुव्रत के संयम दर्शन में छिपा है। उन्होंने हीरक जयंती वर्ष में व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण और कार्यकर्ता निर्माण को लक्षित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष एवं आज के कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेश सुराणा ने कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों, आदिवासी समुदाय से समागत नागरिकों एवं स्कूली बच्चों का स्वागत किया। शुभारम्भ समारोह की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ.कुसुम लुनिया ने बताया कि देशभर में 100 भी अधिक स्थानों पर अणुव्रत अमृत रैली, संगोष्ठी और पत्रकार वार्ता आयोजित हो रही है। अणुविभा के महामंत्री श्री भीखमचंद सुराणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रारम्भ में श्री ऋषि दुगड़ ने अणुव्रत अमृत महोत्सव गीत का संगान किया जिसका साथ उपस्थित अणुविभा कार्यकर्ताओं ने दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका द्वारा प्रस्तुति दी। अतिथियों को गुजराती में अणुव्रत आचार संहिता के फ्रेम भेट किये गये।

अणुविभा पदाधिकारियों ने अमृत महोत्सव पर प्रकाशित अणुव्रत पत्रिका का संयुक्तांक एवं अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2023 की सामग्री अणुव्रत अनुशास्ता को भेंट की तथा ईको फ्रेंडली फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया गया। आचार्य श्री ने मंगलकामना व्यक्त की कि अणुव्रत पत्रिका में प्रकाशित सामग्री जन-जन में संयम की चेतना को जगाने में योगभूत बने। अणुव्रत से प्रभावित होकर क्षेत्रिय आदिवासियों समेत समागत अनेक व्यक्तियों ने जीवन की बेहतरी के लिए अणुव्रत अनुशास्ता से सामुहिक  रूप से अणुव्रत संकल्पों को स्वीकार किया।

इस अवसर पर अणुविभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप दुगड, उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू, माला कात्रेला व विनोद कोठरी, सहमंत्री मनोज सिंघवी, संगठन मंत्री कुसुम लुनिया व राजेश चावत, प्रकाशन मंत्री देवेंद्र डागलिया, गुजरात प्रभारी अर्जुन मेड़तवाल, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका, तेलंगाना प्रभारी तिलोक सिपानी, नेपाल प्रभारी भरत चोरडिया, विभिन्न प्रकल्पों के प्रभारी रमेश पटावरी, सुरेश कोठारी, नीलम जैन, कमलेश नाहर, पायल चोरड़िया, अशोक चोरड़िया, रमेश डोडावाला, साधना कोठारी, संजय चोरड़िया, प्रणीता तलेसरा, सुभद्रा लुणावत, सुरेश बागरेचा, सुरेश दक सहित देशभर से समागत अणुव्रत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हडाद गांव से पदयात्रा द्वारा खेरोज गांव पधारने से पूर्व अणुव्रत से संबंधित कार्यकर्ता एवं विद्यार्थिगण अणुव्रत रैली द्वारा शांतिदूत की अगवानी को तैयार थे। इस अणुव्रत अमृत रैली का शुभारम्भ अणुविभा अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने अणुव्रत झण्डा लहराकर किया। अणुव्रत दर्शन को मुखरित करती इस रैली में अणुव्रत आचार संहिता के 11 नियमों की गुजराती में छपी तख्तियां विशेष आकर्षण पैदा कर रही थी। अणुव्रत गीत “संयममय जीवन हो “  संयम की चेतना जागृत कर रहा था। विधार्थियों द्वारा अणुव्रत के नारे अणुव्रत विचार को अनुगुंजित कर रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला