Amity Youth Fest 2024 का हुआ रंगारंग शुभारंभ

सांस्कृतिक व तकनीकी प्रतियोगिता सहित फैशन शो का हुआ आयोजन

Eros Times: नोएडा। छात्र – छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु और उन्हे मानवीय मूल्यों, संस्कृति विरासत के प्रति समझ व सम्मान विकसित करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय में बृहद स्तर पर दो दिवसीय एमिटी यूथ फेस्ट 2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के संस्थानो के हजारों की सख्ंया में छात्र हिस्सा ले रहे है।एमिटी यूथ फेस्ट 2024 का शुभारंभ प्रसिद्ध अभिनेता और सिग्मा यूनाईटेड बाय ब्लड के संस्थापक अभिषेक सिंह (आईएएस) एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिदंर सिंह और एमिटी यूथ फेस्ट 2024 के चेयरपरसन डा प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय उत्सव में विभिन्न सास्कृतिक, तकनीक आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।एमिटी यूथ फेस्ट 2024 का शुभारंभ करते हुए सिग्मा यूनाईटेड बाय ब्लड के संस्थापक और कलाकार अभिषेक सिंह (आईएएस) ने कहा कि अगर आपको सफल बनना है तो जीवन में अपने लक्ष्य को सर्वाधिक महत्व दें। जीवन सदैव दिल से जीना चाहिए किंतु उसपर मस्तिष्क का नियंत्रण होना चाहिए। उन्होनें छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि सोशियल मिडिया इन्फ्लुएंसर बनने की बजाय सोशियल इन्फ्लुएंसर बने।

अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आईएएस बनने के बाद जब मैने एक्टिंग प्रारंभ की तो लोगों ने कहा कि दोनो कार्य संभव नही है लेकिन धीरे धीरे आत्मविश्वास बढ़ा और सब संभव हो गया। आप युवाओं मे बहुत क्षमता है इसलिए समाज का नेतृत्व करने वाले, या देश का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति क्या विचार करते है इसका विश्लेषण करे और अनुकरण करे। स्वंय के व्यक्तित्व को निखारते हुए अपनी क्षमता को विकसित करें।

एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने कहा कि एमिटी यूथ फेस्ट 2024 छात्रों के अंदर उत्साह संचारित करने और उनकी प्रतिभा को मौका प्रदान करने का एक उत्सव है जहां कलाकार अभिषेक सिंह जैसे विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है और प्रतियोगिता का संचालन कर प्रबंधन जैसे गुणों का विकास भी होता है। हमारा एक मात्र उददेश्य छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सहायक बनाना है।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने स्वागत करते हुए कहा कि इस एमिटी यूथ फेस्ट में सभी कार्यक्रमो का आयोजन छात्रों द्वारा छात्रों की सहायता से छात्रों के लिए किया जाता है जिसमें शिक्षकों द्वारा सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। यह एमिटी यूथ फेस्ट पूरे विश्व के युवाओं को जोड़ता है। छात्रों को ना केवल प्रतिस्पर्धा के संर्दभ में जानकारी मिलती बल्कि उन्हे जीवन भर के मित्र भी प्राप्त होते है। उन्होनें सभी प्रतिभागीयों को सीखने और हिस्सा लेने के लिए शुभकामना दी।

एमिटी यूथ फेस्ट 2024 के चेयरपरसन डा प्रदीप जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सास्कृतिक व तकनीकी प्रतियोगिता में विभिन्न 72 से अधिक प्रतियोगिताओं में लगभग लगभग 657 टीमों में देश के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 2500 छात्र हिस्सा ले रहे है। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, सिंबासिस विश्वविद्यालय, यूपीईएस देहरादून, लखनउ विश्वविद्यालय, बिट्स पिलानी, नरसी मोनजी विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मणिपाल इंस्स्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि संस्थानों से टीमे हिस्सा ले रही है।

एमिटी यूथ फेस्ट 2024 के अंर्तगत प्रथम दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगितायें का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगतं नृत्यअर्श – एकल भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय, शारदा विश्वविद्यालय आदि से कुल 11 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया और कथक, भरतनाट्यम प्रस्तुत किये।

इस प्रतियोगिता में क्लासिकल नृत्यांगना बास्वाती चक्रवर्ती और सतरूपा निर्णायक मंडल में शामिल थी। इसके अतिरिक्त एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आटर्स द्वारा पोस्टर मेंकिंग एंव पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें माता सुदंरी कॉलेज, शिव नादर, दिल्ली विश्वविद्यालय आदि से कुल 13 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कलाकार प्रदोश स्वैन और विनोद बालक शामिल थे।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेसिक साइंसेस द्वारा साक्ष्य अन्वेषण नामक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एसजीटी विश्वविद्यालय, एनएफएसओ दिल्ली आदि से कुल 31 टीमों के 149 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। इस अवसर शेरलॉक इंस्टीटयूट के सीईओ डा रंजीत सिंह और हॉक आई फॉरेसिंक के सीईओ आशिष सिंह कुंतल निर्णायक मंडल में शामिल थे। इसके अतिरिक्त सिम्फनी – बैंड प्रतियोगिता, ऑसीलेशन – पश्चिमी नृत्य समूह प्रतियोगिता सहित एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा ‘‘ क्रियेटिव 2024’’ नामक अंतरसंस्थान फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई संस्थानों की टीमों ने प्रस्तुती दी।

इस अवसर पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुती प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विजेता टीमों को एमिटी यूथ फेस्ट के द्वितीय दिन 01 मार्च को पुरस्कृत किया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला