चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग का गवाह बना एमिटी विश्वविद्यालय

हवन करके की गई सफल लैडिंग की प्रार्थना

Eros Times: एमिटी के लिए बल्कि पूरे देश व विश्व के लिए ऐतिहासिक भरा दिन था जब चंद्रयान 3 की लैडिंग कराके भारत ने विश्व अंतरिक्ष पटल पर नया आयाम रच दिया है। एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के हजारों की संख्या में छात्र, शिक्षक और वैज्ञानिक इस चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के गवाह बनें। इसके अतिरिक्त छात्रों, शिक्षकों द्वारा लगातार दो दिनों से सफल लैडिंग के लिए किये जा रहे हवन मे आहूति देकर प्रार्थना भी की गई।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये है और एमिटी के हजारों छात्रों, शिक्षकों और वैज्ञानिक चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के गवाह बने। इस उत्साहवर्धक और गौरवपूर्ण क्षणों को शब्दो में बयान नही किया जा सकता। भारत के लिए चंद्रमा के दक्षिणी धु्रवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बनना अभूतपूर्व ऐतिहासिक क्षण है। डा शुक्ला ने कहा कि एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कु चौहान का मानना है कि आज के युवा ही कल के देश के निर्माता होगे इसलिए उन्हे इस प्रकार के गौरवपूर्ण पलों का हिस्सा बनना चाहिए इसलिए एमिटी के विभिन्न सभागारों में एमिटी के छात्रों के चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त एमिटी में लगातार दो दिनों तक हवन का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों और शिक्षकों सहित सभी ने आहूति देकर ईश्वर से मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

एमिटी विश्वविद्यालय में अकादमिक और शोध क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने के लिए यूएसए के कोलोराडों स्टेट विश्वविद्यालय के प्रतिनिधमंडल के तीन सदस्यों ने एमिटी का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में कोलोराडों स्टेट विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड एकेडमिक प्रोग्राम के सीनियर एसोसिएट डीन डा ट्रैविस मायनार्ड, डायरेक्टर (इंटरनेशनल) स्टीने वरहुसलट और साउथ एशिया की रिजनल एडवाइजर सुश्री मेलिसा टिक्सेरिया शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रतिनिधमंडल ने भी हवन में आहूति डाल कर भारत की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित