इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल में एमिटी को जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड से किया सम्मानित

Eros Times: फरीदाबाद के टीएचएसटीआई कैंपस में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल 2023 के समापन समारोह में आज एमिटी विश्वविद्यालय को जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड डीबीटी के सचिव डा राजेश एस गोखले, एनआईएफ इंडिया के चेयरमैन डा पी एस गोयल व अन्य अतिथियो ंद्वारा प्रदान किया गया जिसे एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी गु्रप वाइस चासंलर डा गुरिंदर सिंह द्वारा प्राप्त किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीबीटी के सचिव डा राजेश एस गोखले ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल 2023 के पिछले चार दिनों ने सभी में विज्ञान के प्रति नये जोश व उत्साह का संचार किया है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है जिसे हमने देखा है। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे मे ंहमेशा सोचा गया कि कि युवा पीढ़ी के लोगों को कैसे उत्साहित किया जाये जिससे वे विज्ञान की मशाल को आगे लेकर विकास की ओर बढ़े।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने इस अवार्ड को प्राप्त करते हुए कहा कि एमिटी सदैव युवाओं को अनुसंधान व नवाचार के लिए प्रेरित करके राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनता है। इंडिया इंटरनेशनल सांइस फेस्टीवल में एमिटी के वैज्ञानिकों एवं युवा शोधार्थियों ने अपनी तकनीक व नवचार उत्पादों को प्रदर्शन करके स्वंय की दक्षता को साबित किया है। इस प्रकार के अवार्ड सम्मान सदैव अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने के लिए हमें प्रेरित करेगा।

एमिटी गु्रप वाइस चासंलर डा गुरिंदर सिंह ने कहा कि एमिटी छात्रों के सर्वागीण विकास एवं देश के निर्माण में शिक्षा द्वारा सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। एमिटी शिक्षण समूह छात्रों के अंदर ना केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है बल्कि उन्हे शोध करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करता है।

विदित हो कि इंडिया इंटरनेशनल सांइस फेस्टीवल में एमिटी ने स्टॉल के माध्यम से अनुसंधान और नवाचार, पेेटेंट फाइलिंग और प्रौद्योगिकी हंस्तातरण में अपने हालिया विकास को प्रदर्शित किया जिसमें एमिटी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और शोधार्थियो द्वारा विकसित किये गये 50 से अधिक तकनीको, उत्पादों और छात्रों के प्रोजेक्टों को प्रदर्शित किया गया। जिसमें गैस सेंसर, सीवर के मैनहोल में कार्य करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु विकसित किया गया सेंसर, सिल्वर नैनो आधारित पोर्टेबल वाटरप्यूरीफायर, मधुमेह के घाव भरने के लिए हाइड्रोजेल, एआई आधारित पुरूष प्रजनन क्षमता पूर्वानुमानक सॉफ्टवेयर, स्टार्टअप प्राजेक्ट दिव्य शक्ति, स्टूडेंट प्रोजेक्ट – मेडिसिन ड्रोन, दीवार पर चढ़ने वाला जासूस रोबोट आदि शामिल है। इस स्टॉल पर भारत भर से हजारो से अधिक आंगतुकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की उपस्थिति देखी गई और उन्होनें अनुसंधान पहलों और सहयोगों के संर्दभ में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर डीएसटी के सलाहाकार डा अखिलेश गुप्ता, विज्ञान भारती के सेक्रेटरी जनरल प्रो सुधीर भदौरिया, टीएचएसटीआई के डीन डा जयंता भट्टाचार्या, डीएसटी की संयुक्त सचिव (प्रशासन) श्रीमती ए धनलक्ष्मी और इंडिया इंटरनेशनल सांइस फेस्टीवल के चीफ कोआर्डीनेटर डा अरविंद सी रानाडे उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन