एमिटी फिनिशिंग स्कूल द्वारा ‘तहजीब और त्योहार ’पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

Eros Times: छात्रों को व्यक्तित्व प्रबंधन, टेबल सजावट, भोजन शिष्टाचार सहित उपहार देने का शिष्टाचार आदि की जानकारी प्रदान करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी फिनिशिंग स्कूल द्वारा ‘‘तहजीब और त्योहार’’ पर विशेष कार्यशाला क आयोजन एफ ब्लाक में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी फिनिशिंग स्कूल की उपाध्यक्ष जय चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा एमिटी फिनिशिंग स्कूल के लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट विवरणिका का लॉच भी किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान त्योहारों से संबंधित पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कार्यशाला प्रतिभागीयों को संबोधित करते हुए कहा कि तहजीब और त्योहार का एक अद्भुत संयोग है, त्योहार हमारी परंपराओं, अतिथि सत्कार एवं खान पान से जुड़े होते है इसलिए  हमें व्यवसायिक और निजी जीवन में तहजीबों की जानकारी होनी चाहिए। इस बदलते इस वैश्विक परिदृश्य में व्यवसायिक जीवन में सफल होने के लिए छात्रों को व्यक्तित्व विकास, शिष्टाचार एवं प्रजेंटेशन कौशल के महत्व को समझना चाहिए। यह कार्यशाला छात्रों को कोरपोरेट जीवन में विकास करने में सहायक होगी।

एमिटी फिनिशिंग स्कूल की उपाध्यक्ष सुश्री जय चौहान ने कहा कि छात्रों को जीवन में सर्वोत्तम बनाने के एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा चौहान द्वारा इस एमिटी फिनिशिंग स्कूल को प्रारंभ किया गया है। एमिटी फिनिशिंग स्कूल छात्रों को व्यक्तिगत सौंदर्य, शिष्टाचार और तौर तरीकों के ज्ञान प्रदान करता है जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास के आवश्यक है। स्वंय को शालीनता से रखना महत्वपूर्ण है यह दूसरों को प्रभावित करता है।

एमिटी फिनिशिंग स्कूल की डिप्टी डायरेक्टर सुश्री इशानी सारस्वत ने कहा कि छात्रों के विकास के लिए इस अनोखी कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें छात्रों को व्यक्तित्व प्रबंधन सहित विभिन्न मौके के शिष्टाचारों की जानकारी प्रदान की जायेगी। विदित हो कि एमिटी फिनिशिंग स्कूल के लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट पाठयक्रम के अंर्तगत लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा, 1 वर्ष का सर्टिफिकेशन और चार सप्ताह के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम की पेशकश की जाती है। इसके अंर्तगत छात्रों के लिए उद्योग विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान व सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और उन्हें महत्वपूर्ण लक्जरी आधारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर भी प्रदान करते है।

इस कार्यशाला के अंर्तगत एमिटी फिनिशिंग स्कूल की सुश्री नूपूर मेहता ने व्यक्तित्व प्रबंधन पर, सुश्री निकिता ने टेबल सजावट एवं भोजन शिष्टाचार पर और सुश्री रोशी कपूर ने उपहार देने का शिष्टाचार सहित समाजिक गरिमा पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल, एमिटी विश्वविद्यालय के प्रो आर के डार्गन, डा अनिल सहरावत आदि लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला