परीक्षा परिणामों के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी अव्वल हैं स्कूल की बेटियांः-D.P. Yadav

Eros Times: नोएडा। नेपाल के काठमांडू में आयोजित एशियन बास्केट बॉल प्रतियोगिता में नोएडा के श्याम सिंह स्मारक कन्या विघालय की दो छात्राओं नेहा यादव और सोनिया यादव ने गोल्ड मैडल जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। वहीं स्कूल की ही एक अन्य छात्रा अंशिका ने क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है। साथ ही स्कूल की छात्रा पायल मंडल को दशवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर तथा स्कूल के स्पोर्ट टीचर महावीर सिंह को सम्मानित किया गया।

गुरूवार को छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डी.पी. यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होने छात्राओं को ट्राफी तथा नकद पुरूस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा हमारे समय में इस क्षेत्र में कोई सुविधाएं नहीं थीं। पैदल ही नदी पार कर पढने के लिए जाना पडता था, इन्हीं सब समस्याओं ध्यान में रखते हुए हमारे पिताजी महाशय तेजपाल यादव ने इस स्कूल की स्थापना की जहां क्षेत्र की बेटियों को पढने व आगे बढने में कोई परेशानी न हो।

बेटियों के आगे बढने के बीच की सभी अडचनों को दूर करूंगाः डी.पी. यादव

नोएडा के बसने से पहले ही स्कूल की स्थापना कर दी गई थी, जिस स्कूल की मैं देखरेख करता हूं वह स्कूल आज परीक्षा परिणामों के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी अव्वल आ रहा है। जो मेरे तथा मेरे क्षेत्र व प्रदेश के लिए गर्व का पल है। उन्होने कहा की क्षेत्र की बेटियों के आगे बढने के रास्ते में जो भी अडचने आएंगी उनके लिए सरकार से मांग के साथ में अपने स्तर पर हमेशा तनम न धन से साथ खडा रहुंगा। इन बच्चियों जीत में इनके माता पिता तथा स्कूल के अध्यापकों की मेहनत भी लगातार साथ रही है। उन्होने कहा सर्फाबाद अकेला गांव है जिसकी एक इंच जमीन भी नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहित नहीं की, जिसका लाभ ये हुआ यहां सभी ग्रामीण आज मजबूत हालात में हैं। मैने अपने क्षेत्र के अलावा भी कई जगह स्कूल कालेज बनवाए हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों व होनहार बच्चों शिक्षा दी जाती है, हमने कभी शिक्षा को बिजनेस नहीं बनाया।

डी. पी. यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्कूल के माध्यम से मेरे माता पिता का सबको शिक्षा का सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान कई स्कूलों के अध्यापक ग्रामीण व अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग