ईपीसीएच के समर्थन में एक मंच पर आई सभी संस्था ईपीसीएच को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन

Eros Times: नोएडा देश भर की सभी प्रमुख निर्यात संस्थाओं ने एक मत से व आपसी सहमति करके ईपीसीएच के खिलाफ किये जा रहे दुष्प्रचार की कड़ी निंदा करते हुए सभी निर्यात संस्थायें ईपीसीएच के समर्थन में एक मंच पर आ गयी हैं। सभी संस्थाओं ने इस प्रकरण में ईपीसीएच को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि ईपीसीएच के खिलाफ कुछ शरारती तत्वों द्वारा भ्रमित करने वाली सूचनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाई जा रही हैं। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने अपील की है कि ईपीसीएच के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के संबंध में उन सभी पर जो इस कृत्य में शामिल है पर सख्त कानूनी कारवाई की जाए और जो भी ईपीसीएच के सदस्य इस तरह के गतिविधियों में संलग्न है उनको गलती का एहसास कराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ईपीसीएच ने एक कार्यकारी सदस्य को बोर्ड मेंबर से बहार कर दिया गया था जोकि एनसीएलएटी कोर्ट में पहुंचें लेकिन कोई राहत न पा कर आखिर में उन्हें अपना केस वापस लेना पढ़ा। 
सी. पी. शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार के द्वारा देश भर के निर्यातकों के हित में जो कार्य किए जा रहे वो सराहनीय है। डॉ. राकेश कुमार का पूरा जीवन निर्यात इंडस्ट्री की उन्नति एवं विकास को समर्पित रहा है, वो अपने परिवार से भी ज्यादा समय वह ईपीसीएच को देते आ रहे हैं उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि देश में आज अंतरराष्ट्रीय हैंडीक्राफ्ट फेयर का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। ईपीसीएच सभी संस्थाओं के लिए एक वट वृक्ष का काम करता है और हम सभी एसोसिएशन एवं सदस्य उस वटवृक्ष की शाखाएं हैं।हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन हमेशा से ही निर्यातकों के हित के लिए कार्य कर रही है पिछले दो वर्ष में सी. पी शर्मा ने पूरे देश के निर्यातकों को अपने साथ जोड़ा है और देश की प्रगति के लिए सभी को मुख्यधारा में साथ लेकर चलना चाहते हैं। नोएडा के निर्यातकों ने ईपीसीएच से मांग की है कि ऐसे सभी सदस्यों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाए जो ईपीसीएच को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।सभी संस्थाओं ने इस प्रकरण में ईपीसीएच को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान