रामलला नगर के साथ देश भर में समारोह पूर्वक अक्षत वितरण प्रारंभ 

Eros Times: अयोध्या।  रामलला नगर अयोध्या की बाल्मीकि बस्ती से अक्षत वितरण का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ पूरे देश में समारोह पूर्वक अक्षत वितरण अभियान की शुरुआत हुई।श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने साधु-संतों के साथ कयी घरों में जाकर पूजित अक्षत,पत्रक और नवीन मंदिर का  फोटो देकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दर्शन के लिए आमंत्रित किया। और कहा कि अपने स्थान को अयोध्या की तरह सजाएं।इसी के साथ पूरे देश में अक्षत वितरण प्रारंभ हो गया। नारे लग रहे हैं -‘समर्पण लेने आए थे, निमंत्रण देने भी आएंगे।हर मंदिर को राम मंदिर,हर मोहल्ला अयोध्या बनाएंगे।।’

घर घर अक्षत अभियान का प्रारंभ शहर कोतवाल मत गजेन्द्र मंदिर से हुआ। महामंत्री चम्पत राय और साधु संतों ने राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारी और अक्षत कलश को विग्रह से स्पर्श कराया। महामंत्री ने कहा प्रभु श्री राम के आगमन पर पूरे देश को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अतएव चौदह जनवरी से इस काम में जुट जाएं। महंत वैदेही बल्लभ शरण,जय राम दास, महानगर कार्यवाह देवेन्द्र, सूरज, राहुल ओम भास्कर, अवधेश, विश्व हिन्दू परिषद के दिलीप, विभाग संगठन मंत्री मोहित,नगर संयोजक श्री कांत आदि ने  चम्पत राय के साथ तुलसी नगर की वाल्मीकि बस्ती में घर घर जाकर अक्षत दिया। साथ में कीर्तन मंडली और ढोल-ताशे भी थे।
दिल्ली में बौद्ध मंदिर से अभियान की शुरुआत हुई। यहां विभाग संघचालक की अगुवाई में नार्थ एवेन्यू की बस्ती में अक्षत बांटा। झंडे वालान विभाग के कार्यक्रम में  शिव मंदिर से शुरू हुए कार्यक्रम में अशोक सचदेवा के नेतृत्व में करीब सौ घरों में अक्षत बांटा गया। वाल्मीकि आश्रम में महामंडलेश्वर कृष्ण शाह विद्यार्थी, हरिओम गिरि, आचार्य लोकेश मुनि भंत राहुल संघ प्रिय गौतम, साध्वी दीप्ति आदि ने अक्षत वितरण किया

उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल में कार्यक्रम हुआ। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर वीरेंद्र गिरि की अगुवाई में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, संत समिति के महामंत्री जितेन्द्रानन्द सरस्वती आदि की उपस्थिति में बताया गया कि प्रदेश के सोलह हजार गांवों तक अक्षत पहुंचाया जाएगा।
जारी कर्ता –

श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह संवाद केन्द्र, न्यास कार्यशाला रामघाट चौराहा अयोध्या धाम.

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन