अखिल भारतीय राजार्य सभा 30 जुलाई को जंतर मंतर पर करेगी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन 

Eros Times: नोएड़ा अखिल भारतीय राजार्य सभा की प्रेस वार्ता में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए संसद के इसी सत्र में पास कराने की जोरदार वकालत की। ठस अवसर पर राजार्य सभा के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह आर्य, आर्ष गुरूकुल के आचार्य जयेन्द्र कुमार, सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कर्ण सिंह, पूर्व महामंत्री स्वामी मोहन देव जी, सदस्य रामेश्वर सरपंच जी, ने संबोधित किया।

की एक प्रेस वार्ता आर्ष गुरूकुल आर्य समाज में आयोजित की गई प्रेस वार्ता का विषय था समान नागनिक संहिता की मांग का रखते हुए अखिल भारतीय राजार्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह आर्य ने कहा कि देश के अंदर अखिल भारतीय राजार्य सभा सौतेल व्यवहार का नही होने देगी, इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार इस कानून को तत्काल प्रभाव से इसे संसद में कानून बनाकर लागू करें; जिससे देश में सभी को समानता का अधिकार प्राप्त हो ! प्रेस वार्ता में इसी से संबंधित एक बिन्दु को उठाते हुए कहा कि मठ मंदिरों का पैसा जो लगभग चार लाख करोड हैं जिसे सरकार प्राप्त करती है जो कि धर्म कल्याण के लिए दान दिया जाता है परंतू चर्च, मस्जिद व मजार आदि के पैसे को सरकार नहीं लेती है! हम सरकार से जानना चाहते हैं कि एक ही देश में इस प्रकार का सौतेला व्यवहार क्यों! अखिल भारतीय राजार्य सभा यह मांग करती है कि मठ मंदिरों चर्च मस्जिद मजार आदि पर समान कानून लागू हो।

महेन्द्र सिंह आर्या ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसी विषय को लेकर हम जंतर मंतर पर 30 जुलाई 2023 को एक जनसभा करने जा रहे हैं! और उस सभा के दौरान हम माननयी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ज्ञापन सौपेंग! सरकार समान नागरिक संहिता को अविलंब लागू करें अन्यथा अखिल भारतीय राजार्य सभा इसके लिए जनादोलन शुरू करेंगे।

आचार्य जयेन्द्र ने भी समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की कि केन्द्र सरकार इसी मानसून सत्र में शीघ्रता से कानून बनाकर लागू करें! स्वामी मोहन देव जी ने भी अखिल भारतीय राजार्य सभा के माध्यम से मांग की कि ये कानून देश हित में है और इसे अति शीघ्र लागू किया जाना चाहिए! अखिल भारतीय राजार्य लागू कराने के लिए कटिबद्ध है।

अखिल भारतीय राजार्य सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कर्ण सिंह ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सभा के मूल उद्देश्य को पत्रकारों के समक्ष रखा ! और कहा कि अखिल भारतीय राजार्य सभा प्रतिष्ठात्मक चुनाव प्रणाली के माध्यम से सात दिन में शून्य खर्च पर सभी तरह के चुनाव कराने को तैयार है! इसी से प्रजातंत्र स्थापित होता है।

इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने में कहा कि 30 जुलाई को आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में जंतर मंतर पर पहुंच कर अखिल भारतीय राजार्य सभा के लिए देश हित में अपने कर्तव्य धर्म का पालन करें।

इस अवसर पर आर्य समाज की मंत्री गायत्री मीणा, सभा के संरक्षक रामेश्वर सरपंच, पूर्व महामंत्री स्वामी मोहन देव, आर्य समाज पारसौल के प्रधान पूरण पहलवान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री इंदु आर्या, सभा के मंत्री यशवीर आर्या व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया