कैलाश अस्पताल में स्टाफ को दी गई अग्निशमन की मॉकड्रील

Eros Times: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गये आहवान पर कैलाश अस्पताल, नोएडा में हुई अग्निशमन ट्रेनिंग अस्पतालों में आए दिन आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर कैलाश अस्पताल में स्टाफ को अग्निशमन की मॉकड्रील (ट्रेनिंग) दी गई। इसके लिए अग्निशमन विभाग की तरफ से एस.एन. सिंह मुख्य अग्निषमन अधिकारी और प्रमोद शर्मा (लिंक चीफ फायर अधिकारी) समेत पूरी टीम अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल प्रबंधन टीम ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंच कर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ को नियमों के प्रति जागरूक किया। वहां पर मौजूद स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल प्रबंधन की तैयारी के विषय में उन्हें बताया गया।

गौतमबुद्ध नगर सांसद व कैलाश अस्पताल के संस्थापक डा. महेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के अनुसार सभी स्टाफ ने अग्निशमन की ट्रेनिंग ली और अपनी पूरी क्षमता के साथ किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने की तैयारी हेतु अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

मौके पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डा0 महेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने यहां पहुंची अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि देश के सजग मुखिया के रूप में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अस्पतालों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव व रोकथाम के संबंध में दिए गए सुझाव एवं मार्गदर्शन को कार्यान्वित करते हुए कैलाश अस्पताल में ट्रेनिंग रखी गई। इसमे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। व्यवस्थाओं में यदि कहीं कोई कमी होगी तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। मरीज की देखरेख ही अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला