पूर्व चेयरमैन के बाद अब प्रबन्धक की गिरफ्तारी के लिए हुई छापेमारी

Eros Times: गाजीपुर बहादुरगंज में कुछ नया होने वाला है पुलिस की बूट की आवाज अब बहादुरगंज में एक बड़ी खबर की सुगबुगाहट को तेज कर रही है ख़बर है कि फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निकहत परवीन की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की सुबह सीओ बलराम के नेतृत्व में पुलिस ने मदरसा मदरसतुल मसाकीन के पूर्व प्रबंधक नजीर अहमद के सदर बाजार स्थित मकान पर दबिश दी। लेकिन आरोपी नजीर अहमद नहीं मिला। बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन ने नगर के मदरसा मदरसतुल मसाकीन में इंटरमीडिएट के अंक पत्र में जालसाजी कर 2005 में तहतानिया में शिक्षक के रूप में नौकरी प्राप्त कर ली थी। निकहत परवीन वर्ष 2018 से 2023 तक नगर पंचायत की महिला सीट होने के कारण अध्यक्ष भी रही। फर्जी अंक पत्र के सहारे नौकरी का मामला तब प्रकाश में आया जब, नगर के भाजपा नेता फैजान खान ने जन सूचना अधिकार के तहत जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जानकारी प्राप्त की।इसके बाद फैजान खान ने शासन को पत्र लिखकर तहतानिया शिक्षक निकहत परवीन की डिग्रियों की जांच कर नियुक्ति को अवैध घोषित करने की मांग की। जांच के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद से निकहत परवीन की इंटरमीडिएट के अंक पत्रों में काफी अंतर पाया गया। अंक पत्र फर्जी साबित होने के बाद जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने मदरसा के प्रबंधक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने शिक्षका निकहत परवीन और मदरसा के पूर्व प्रबंधक नजीर अहमद के साथ चयन समिति के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के छह घंटे बाद ही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निकहत परवीन को उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से प्रबंधक नजीर अहमद की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस ने दबिश के दौरान परिजनों को उन्हें हाजिर कराने की हिदायत दिया। सीओ बलराम ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान