स्कूलों के बाद अब उच्च शिक्षा संस्थानों में भी एंत्रप्रेन्योरशिप के गुर सीखेंगे छात्र

आईआईआईटी दिल्ली के इनक्यूबेशन सेल का दौरा कर उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए छात्रों से सुझाव मांगे उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों से जाना- किस तरह उच्च शिक्षा संस्थानों में स्टार्टअप्स के लिए तैयार किया जाए अनुकूल वातावरण

देश से बेरोज़गारी की बीमारी दूर करने के लिए हमारे युवाओं को कन्वेंशनल तरीक़ों से दूर हटकर नए सोच के साथ नए स्टार्ट-अप आईडिया विकसित करने की ज़रूरत

आज की तेजी से बदलती दुनिया में एंत्रप्रेन्योरशिप एक महत्वपूर्ण स्किल जो छात्रों को देश-दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए करता है तैयार

देश के आर्थिक और सामाजिक तरक़्क़ी के लिए अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट और उसके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध

छात्रों ने कहा-जब स्टार्टअप बनेंगे पढ़ाई का हिस्सा तो अपने आईडियाज़ को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

आईआईआईटी दिल्ली के इनक्यूबेशन सेंटर से अबतक शुरू हुए 64 अनूठे स्टार्ट-अप्स,कई छात्रों ने शार्क-टैंक इंडिया में दिखाया अपना दमख़म

छात्रों ने कहा- इन्क्यूबेशन सेंटर ने उन्हें नेटवर्क बनाने के साथ अपने स्टार्टअप को विकसित करने के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज के सीखने का मौक़ा दिया,ऐसे और सेंटर पूरी दिल्ली में खोले जाने चाहिए

EROS TIMES: उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोमवार को इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(आईआईआईटी), दिल्ली के इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा कर एंत्रप्रेन्योर्स से उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने और स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने को लेकर सुझाव माँगे।

छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा आज की तेजी से बदलती दुनिया में, एंत्रप्रेन्योरशिप एक महत्वपूर्ण स्किल बन गया है जो हर छात्र में होना चाहिए। इसे लेकर एक ऐसा इकोसिस्टम  बनाना चाहिए जो युवा एंत्रप्रेन्योर्स को आवश्यक संसाधन और समर्थन प्रदान करे। और उनके आइडियाज़ को सफल उद्यमों में बदल दें। उन्होंने कहा कि मुझे इन युवा एंत्रप्रेन्योर के साथ बातचीत करने में खुशी हो रही है जो विभिन्न सामाजिक समस्याओं के लिए इनोवेटिव समाधान तैयार कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इनके आइडियाज़ समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार देश के आर्थिक और सामाजिक तरक़्क़ी के लिए अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट और उसके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि हमारे देश के आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट और उसके लिए ज़रूरी इकोसिस्टम का होना आवश्यक है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि आईआईआईटी दिल्ली का इन्क्यूबेशन केंद्र युवा उद्यमियों के पोषण और उनके सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बातचीत के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने  छात्रों से दिल्ली में उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए सुझाव माँगे। उन्होंने छात्रों के सुझावों की सराहना की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा संचालित उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाते समय सरकार उनके सुझावों पर विचार करेगी।

मंत्री के साथ अपने सुझाव साझा करते हुए छात्रों ने कहा कि इनक्यूबेशन सेंटर ने उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहां के एक्सपर्ट्स द्वारा दिया गया सपोर्ट उन्हें एंत्रप्रेन्योरशिप की चुनौतियों का सामना करने में उनकी मदद करने में महत्वपूर्ण रहा है। इनक्यूबेशन सेंटर का हिस्सा होने के कारण उउन्हें नेटवर्क बनाने, सहयोग करने और दूसरों से सीखने के अवसर प्रदान किए हैं, जो स्टार्टअप के डेवलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण है। छात्रों ने सुझाव दिया कि स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप एजुकेशन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए और ऐसे और इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाने चाहिए।

बता दे कि केजरीवाल सरकार के उच्च शिक्षा संस्थान आईआईआईटी,दिल्ली का इनक्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है। ये इनक्यूबेशन सेंटर र विभिन्न सामाजिक समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट कर रहा है, और इनमें से कुछ स्टार्टअप भारत के सबसे लोकप्रिय एंटरप्रेन्योरशिप शो में से एक शार्क टैंक का हिस्सा भी बन चुके हैं। आईआईआईटी दिल्ली के इनक्यूबेशन सेंटर से अब तक 64 स्टार्टअप शुरू किए जा चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 3 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 3 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन