आदेश रंजन ने क्षेत्रीय बैडमिंटन में किया प्रथम स्थान प्राप्त

होनहार विरवान के होत चीकने पात की कहावत को आदेश रंजन ने चरितार्थ किया

Eros Times: नोएडा होनहार विरवान के होत चीकने पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 12 के छात्र आदेश रंजन ने बैडमिंटन के कयी मुकाम हासिल किया। नैनीताल में आयोजित क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेक्टर 12 सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र एवं पाकेट 7 सेक्टर 82 के रहने वाले छात्र आदेश रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेंडल पर कब्जा किया।
आदेश रंजन ने पिछले साल गाज़ियाबाद में आयोजित विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में मेंडल जीत कर लाया था। 

हापुड़ में 20 अगस्त में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी मेंडल और प्रमाण पत्र जीते थे।

मेरठ में 24 अगस्त को विद्या भारती प्रान्तीय दलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया और मेंडल और प्रमाण पत्र हासिल किया और 26 अगस्त को नैनीताल में आयोजित विद्या भारती कीक् क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बच्चे के लिए कोई कोच भी नहीं रखा गया है।और खेल से संबंधित परिवार के किसी भी सदस्य का कोई भी संबंध भी नहीं रहा है। यह अपने आप में बहुत ही सोचनीय विषय भी है।

इस जीत को लेकर आज सेक्टर 82 पाकेट 7 में एक खुशी का माहौल बना हुआ है। आदेश रंजन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार करते रहे। हमारे जिला संवाददाता ने आदेश रंजन के घर पर पहुंच कर उनके परिजनों से बातचीत की।

हमारे जिला संवाददाता से आदेश रंजन के चाचा गोरे लाल ने एक बातचीत में बताया कि यह लड़का शुरू से ही खेल जगत में रूचि रखता था और आज इस बच्चे ने हमारे पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।
उन्होंने आगे बताया कि हम लोग मूलतः बिहार के रहने वाले हैं।
आदेश रंजन के पिता रंजन कुमार गांव में ही रहते हैं उनसे जब फोन पर बात हुई तो वह बहुत भावुक हो गए और रूंधे गले से उन्होंने खुशी का इजहार किया। उनकी खुशी दिल में नहीं समा रही थी।

आदेश रंजन के चाचा गोरे लाल ने कहा कि पिछले कई सालों से हम सपरिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए नोएडा आ गये। सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 12 में पांचवीं में पढ़ता है। रोज सुबह जल्दी उठना और पार्कों में जाकर दौड़-भाग करना आदेश रंजन की दिनचर्या बनी हुई है। आदेश रंजन ने अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया।

  • admin

    Related Posts

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 7 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम