एसीपी रजनीश वर्मा को ‘नोवरा सम्मान ‘ से अलंकृत किया

Eros Times: नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) द्वारा आज शहर के ज़ोन -1 के एसीपी रजनीश वर्मा को ‘नोवरा सम्मान ‘ से अलंकृत किया  गया , गौरतलब है की हाल ही में एसीपी ज़ोन  – 3 को सरकारी आंकड़ों में सबसे ख़राब दस क्षेत्रों में शामिल किये जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस की किरकिरी हुई थी।  

आम जनता और ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मिला अवार्ड 

नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा की रजनीश वर्मा एक आदर्श अधिकारी हैं, इनके आने के बाद संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को साथ लेकर चलने, उनकी समस्याओं को कम्युनिटी पुलिसिंग  के माध्यम से सुलझाने हेतु मीटिंग की गई , जिसके परिणाम बेहद सुखद आये, कई पारिवारिक मामलों को थाने स्तर पर ही सामाजिक लोगों और संस्थाओं के साथ मिलकर सुलझा लिया गया , कई मामलों में आम जनता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज़ हुई जहाँ उनकी सुनवाई तक नहीं होती थी, अपने क्षेत्र के निवासियों के  लिए बनाये गए  व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को एसीपी रजनीश सुनते और उनपर कार्यवाही करते हैं , शहर और गाँव के सामाजिक लोगों को साथ लेकर बहुत सी समस्याओं को सुलझाने में रजनीश वर्मा का बहुत बड़ा योगदान है , नॉएडा में एडीसीपी रहे रणविजय सिंह के बाद जनता से जुड़कर काम करने वाला पहला पुलिस अधिकारी यदि कोई है तो वह रजनीश वर्मा हैं।  

इस दौरान रजनीश वर्मा ने कहा की वह ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों समेत अपने पुरे क्षेत्र में पूरी तन्मयता से कार्य करते रहेंगे , उनका कार्यशैली ही ऐसी है की वह जनता से जुड़कर और उनकी समस्याओं के  समाधान को अपना ध्येय मानते हैं। संस्था की तरफ से उपाध्यक्ष अजय चौहान ने शाल पहनाकर , महासचिव पुनीत राणा , नितीश चौहान एवं अट्टा समिति के विकास अवाना ने मिलकर नोवरा अवार्ड श्री रजनीश वर्मा को भेंट किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला