यूएसए के कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य होगा अकादमिक सहयोग विकसित

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता से प्रभावित होकर आज यूएसए के कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा एमी पार्सन्स के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी का दौरा किया। एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह और एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य आपसी सहयोग पर एक समझौता पत्र हस्ताक्षर किया गया जिस पर कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा एमी पार्सन्स और एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने हस्ताक्षर किये। 

इस प्रतिनिधिमंडल में यूएसए के कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल अफेयरस के वाइस प्रोवोस्ट प्रो कैथलीन फेयरफैक्स, इंटरनेशनल प्रोग्राम के एसोसिएट डीन प्रो चंद्रा वेंकटचलम, इन्फोर्मेशन सिस्टम इन द कॉलेज ऑफ बिजनेस के चेयर प्रो लियो विजयसारथी, स्नातक प्रोग्राम के निदेशक प्रो संजय राजोपाध्ये, साइबर सुरक्षा व कंप्यूटर सांइंस के निदेशक प्रो इंद्राक्षी रे, इंटरनेशनल एनरोलमेंट सेंटर कार्यालय के निदेशक प्रो स्टीन वरहल्स्ट, रणनितिक और अकादमिक पहल के सहायक निदेशक प्रो केविन नोहे, साउथ एशिया रिजनल रिक्रुटमेंट सलाहकार सुश्री मेलिसा टिक्सेरा और साउथ एशिया रिजनल रिक्रुटर सुश्री रोशेल डेंटिस शमिल थे।

यूएसए के कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा एमी पार्सन्स ने कहा कि एमिटीे द्वारा संचालित किये जा रहे उच्च शिक्षण पाठयक्रमों, अनुसंधानों ने हमें प्रभावित किया है, अल्प समय के अंतराल में आज एमिटी विश्वविद्यालय विश्व के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार किया जा रहा है। हम विभिन्न क्षेत्रों में एमिटी के साथ अकादमिक सहयोग को लेकर उत्साहित है। जिसमें छात्रांे का एक दूसरे संस्थानों में लघु एवं दीर्घ पाठयक्रमों के लिए आवागमन एंव शिक्षकों द्वारा आयोजित व्याख्यान सत्र पर प्रमुखता से कार्य करेगें। उन्होनें कहा कि वर्तमान में स्वास्थय सहित साइबर सुरक्षा की चुनौतियां एक प्रमुख क्षेत्र में है जिस पर ध्यान केन्द्रीत करना आवश्यक है। हम एमिटी के साथ सहयोग की मजबूत साझेदारी विकसित करेगें।

एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने एमिटी शिक्षण समूह के संर्दभ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एमिटी छात्रों को वैश्विक अनावरण प्रदान करता है जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर हो रही प्रगति की जानकारी हो और स्वंय को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सकें। पिछले कुछ वर्षो में एमिटी से सबसे अधिक छात्र यूएस गये है। एमिटी, और यूएसए विश्वविद्यालयों के मध्य कई संयुक्त अनुसंधान सहयोग के सेतु संचालित हो रहे है। डा सिंह ने नई शिक्षा नीति, अमेरिकन विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालयों को नये अवसर प्रदान कर रही है जिसके तहत हम संयुक्त टिविनिंग प्रोग्राम व दोहरी डिग्री की पेशकश कर सकते है इसके अतिरिक्त संयुक्त पीएचडी व शोध पहल, संयुक्त सम्मेलन पर कार्य कर सकते है। उन्होनंे प्रबंधन, इंजिनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, कानून, पत्रकारिता एवं फाइन आर्ट्स आदि के क्षेत्र में लघु अवधि व दीर्घ अवधि के संचालन पर चर्चा की।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में इंडो यूएस भागीदारी अपने नये आयाम पर है। एमिटी मे हम छात्रों को केवल अनुसंधान व उद्यम प्रारंभ करने कें लिए प्रेरित नही करते बल्कि उन्हे वैश्विक नागरिक बनने के लिए तैयार करते है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय, एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टूडियों, एच ब्लाक प्लाजा, और एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर का दौरा किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ बिजनेस स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल, इंटरनेशनल अफेयर डिविजन के डिप्टी डायेक्टर जनरल रियल एडमिरल आलोक भटनागर भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला