अभाविप का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार से होगा प्रारंभ

हिंदवी स्वराज्य यात्रा’ दो हजार किमी की दूरी तय कर कल पहुंचेगी‌ दिल्ली।

8500 विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम्‌ का होगा सामूहिक गान।

Eros Times: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दिल्ली में आयोजित हो रहा चार दिवसीय 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन कल 07 दिसंबर से दिल्ली के डी.डी.ए. मैदान बुराड़ी में प्रारम्भ होगा। 28 नवंबर को महाराष्ट्र के रायगड किले से शुरू हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ‘हिंदवी स्वराज्य यात्रा’ दो हजार किमी की दूरी तय करके गुरुवार की सुबह दिल्ली पहुंचेगी। गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर स्थित दत्ताजी डिडोलकर प्रदर्शनी का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राध्यापक राजकुमार भाटिया तथा मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया जाएगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान गुरुवार को 8,500 विद्यार्थी एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गान करेंगे। इस दौरान 150 दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्र तिरंगे के आकार में इस समूह का नेतृत्व करेंगे। वंदे मातरम सामूहिक ज्ञान में शामिल हो रहे विद्यार्थी अलग-अलग प्रदेशों का नेतृत्व करेंगे।

विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर भारतीय संस्कृति के सुंदर प्रतीक चिन्हों का समावेश किया गया है, अधिवेशन स्थल पर टेंट सिटी को कुल 12 नगरों में विभाजित किया गया है, जिनके नाम संत ज्ञानेश्वर, अहिल्या बाई होलकर, लाचित बरफूकन, भगवान बिरसा मुंडा, मदन मोहन मालवीय, गुरु तेगबहादुर, सुब्रमण्यम भारती, महाराणा प्रताप, गुरु नानक देव, भगवान विश्वकर्मा, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, रानी मां गाईदिन्ल्यू के नामों पर रखे गए हैं। इसके साथ ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व अलग-अलग माध्यमों से विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन के लिए बसाई गई टेंट सिटी में दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के निमित्त आज डीडीए ग्राउंड में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह, दिल्ली प्रांत इकाई के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री तथा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की सचिव अपराजिता की उपस्थित रही। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हुशियार सिंह मीणा ने कहा कि “भारत के गौरवशाली इतिहास और अनुपम विरासत की झलक इस राष्ट्रीय अधिवेशन में दिखाई देगी। यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रमुखता से उठाएगा।”

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग