Eros Times: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो लोगो ने एक युवक को रॉड और डंडों से पीट दिया।युवक को गम्भीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया । अस्पताल में इलाज के दौरान कल रात युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि आतँ फटने की वजह से उसकी मौत हुई।
दरसअल कासना थाना क्षेत्र एक साइट 5 में ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चालक राजेश ने सोमवार की रात्रि में अपनी गाड़ी को रास्ते मे खड़ा कर दिया ।इसी दौरान मजदूरी करने वाले एक नाबालिग व गोविद वहां आ गए ।इन लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया ,बताया जा रहा है रास्ते मे गाड़ी खड़ी करने को लेकर ही इनके बीच विवाद हुआ था।
इन लोगों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान इन तीनों लोगों में जमकर लात और घुसे चले और फिर रॉड से एक दूसरे पर हमला कर दिया ।दोनों के द्वारा की गई मारपीट और हमले में राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसको नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसके ज्यादा चोट आई थी। इस वजह से उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।इलाज के दौरान आतँ फटने से राजेश की मंगलवार रात को मौत हो गई।इस लड़ाई और झगड़े के बारे में किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। राजेश की मौत के बाद अस्पताल से पुलिस को जानकारी दी गई ।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मर्तक के परिजनों से शिकायत लेकर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जबकि नाबालिग को पुलिस अभीरक्षा में रखा गया।
ग्रेटर नोएडा एसीपी थर्ड सुशील गंगाप्रसाद ने बताया कि 8 अक्टूबर को रात्रि में इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही राजेश घायल हो गया और उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मंगलवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, वही एक नाबालिग को पुलिस अभी रक्षा में लिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।






