सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का एक नया पोस्टर रिलीज

EROS TIMES : सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार का विलेन वाला लुक दिखाया गया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार के लंबे-लंबे दांत, सफेद बाल, कटीले भौंहें और आंखों की पीली पुतलियां काफी डरावनी नज़र आ रही हैं। खुद अक्षय ने भी बताया था कि उन्‍हें मेकअप करने और उतारने में 4 घंटे लग जाते थे।
यह तो पहले से ही तय था कि अक्षय इस फिल्‍म के विलेन हैं और काफी अलग अंदाज में नजर आएंगे, लेकिन अक्षय का यह पोस्‍टर देखकर फैन्‍स के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह पहली बार होगा जब अक्षय विलेन बने नजर आएंगे और उनके पोस्‍टर से यह साफ है कि उन्‍होंने इसके लिए खासी मेहनत की है।
बता दें, अक्षय कुमार की यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली है। अक्षय कुमार अगले साल की शुरुआत, अपनी आने फिल्मों के साथ करने वाले है। अगले साल 25 जनवरी को अक्षय कुमार की दो फिल्में ‘पैडमैन’ और ‘2.0’ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी। यह दोनों ही फ़िल्में उनके लिए काफी ख़ास होने वाली है क्योंकि ‘पैडमैन’ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना द्वारा प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म है। वही खिलाड़ी कुमार ‘2.0’ से साउथ की इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग