नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एडीसीपी शक्ति अवस्थी से मिला

Eros Times: नॉएडा: आज नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एडीसीपी शक्ति अवस्थी से मिला , इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के कई मांगे और सुझाव आईपीएस अधिकारी से साझा किये, जिनमें मुख्य रूप से पुलिस और क्षेत्रीय जनता के बीच संवाद की कमी और कैसे उसे स्थापित किया जा सकता है इसपर विस्तार में चर्चा हुई, कम्युनिटी पोलिसिंग को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बारे में कई सुझाव संस्था ने शक्ति अवस्थी को दिए  ,

संवाददाताओं से बात करते हुए संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सम्मानित लोगों जैसे पूर्व प्रधान , सामाजिक संस्थाओं, आरडब्लूए आदि के साथ समन्वय स्थापित कैसे किया जाए इस पर अपनी बात रखी , मांग यह भी रखी गई के ग्रामीण क्षेत्र जिन सम्बंधित एसीपी अधिकारीयों के क्षेत्र में आ रहे हैं वह गाँवों में कैंप लगाएं , ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं समाधानों पर बात करें , जिसमें संस्था एक अहम् रोल अदा करने हेतु तैयार है ,  कोरोना काल में जिस तरह कम्युनिटी पोलिसिंग के व्हाट्सप्प ग्रुप बनाये गए थे और जो अब एक्टिव नहीं है वैसे ग्रुप फिरसे बनाये जाएँ जिनमें सम्बंधित एसीपी और हो सके तो श्री शक्ति अवस्थी स्वयं जुड़ें , जिससे समस्याओं को सीधा बड़े अधिकारीयों के साथ साझा किया जा सके , इसका एक उदाहरण श्री रजनीश वर्मा ,एसीपी का भी है जो ग्रामीण क्षेत्र के साथ संवाद  कायम करके रख रहे हैं और व्हाट्सप्प के माध्यम से भी समस्याओं पर नज़र बनाये रखते हैं , इसके अलावा ग्रामीण मार्केटों में एन्क्रोचमेंट , नॉएडा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने जानकारी कार्यक्रमों में न बुलाने की बात पर भी संस्था ने सुझाव दिए।  संस्था ने अधिकारी को बताया की नॉएडा के गाँव आम गाँवों की तरह नहीं हैं यहाँ भिन्न भिन्न प्रांतों से लोग आकर बसे हैं , कई गाँवों में आबादी का घनत्व विश्व में सबसे ज़्यादा घनत्व वाले क्षेत्रों में आता है ऐसे में यहाँ अलग तरह की समस्याएं और समाधान होंगे।  

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने कहा की वह  ग्रामीण क्षेत्रों के साथ संवाद बढ़ाने का प्रयास करेंगे और जब भी संस्था मीटिंग रखेगी वह स्वयं भी उसमें आने का प्रयास करेंगे , सम्बंधित एसीपी को भी वह इस बाबत निर्देश देंगे। 

इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान एवं महासचिव पुनीत राणा उपस्थित रहे।  

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 19 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित