अरशद वारसी और प्रकाश झा ने दिल्ली में फिल्म ‘फ्रॉड सैयां’ का प्रमोशन किया

दिल्ली:EROS TIMES:   एक्टर अरशद वारसी करीब चार साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड में कुछ अलग करते नजर आएंगे। जी हां, ‘जॉली एलएलबी’ के बाद अरशद वारसी निर्माता प्रकाश झा की आनेवाली फिल्म ’फ्रॉड सइयां’ में नजर आएंगे।
हालांकि, प्रकाश झा अपनी अलग शैली की वजह से बॉलीवुड के काफी लोकप्रिय फिल्मकार हैं, लेकिन इस बार वे लीक से हटकर कॉमेडी पर हाथ आजमाने जा रहे हैं। ऐसे में एक्टर अरशद वारसी के साथ प्रकाश झा भी इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और इसी सिलसिले में दिल्ली भी पहुंचे।
बता दें कि अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, फ्लोरा सैनी, ऐली अवराम, वरुण बडोला, दीपाली पंसारे, पराग त्यागी और निवेदिता तिवारी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ’फ्रॉड सइयां’ 18 जनवरी को रिलीज़ होगी।
इस फिल्म का निर्देशन सौरभ श्रीवास्तव ने किया है और निर्माता प्रकाश झा हैं।

दिल्ली के पंचतारा होटल ली मेरिडियन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अरशद एवं प्रकाश झा ने मीडिया के साथ बातचीत की और फिल्म के अपने विचार और विवरण साझा किए।
अरशद ने कहा, ‘मैं इसी फिल्म में काम करना स्वीकार करता हूं, जिसकी पटकथा मुझे पसंद आती है। भले ही वह फिल्म दो, पांच या दस नायकों वाली ही क्यों न हो। आखिरी फिल्म जो मुझे दिलचस्प लगी थी, वह थी ‘जॉली एलएलबी’, जबकि उसके बाद ’फ्रॉड सइयां’ ने ही मुझे आकर्षित किया।’
वहीं, निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने कहा, ‘लोगों को निश्चित रूप से पता है कि मैं अमूमन गंभीर और राजनीतिक फिल्में ही बनाता हूं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे हर फिल्म में कॉमेडी महसूस होती है। इस फिल्म में शानदार कॉमेडी है और आज हम सभी जानते हैं कि आज की राजनीति में कॉमेडी बहुत है।’

बता दें कि ’फ्रॉड सइयां’ में अरशद वारसी एक ठग की भूमिका में नजर आएंगे और उनके पास होंगी 13 बीवियां। चूंकि, वे इग् के किरदार में हैं, तो फिल्म में वह 13 बीवियों को धोखा देते नजर आएंगे। वह एक ऐसे ठग बने हैं, जो जो थोड़ी अमीर औरतों को फंसा कर उनसे शादी कर लेता है।
फिर कुछ दिनों तक उनके पैसे और शान-ओ-शौकत का जम कर फायदा उठाता है, और फिर भाग जाता है। प्रकाश झा ने इस कहानी को एक कॉमेडी और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया है।
इस फिल्म की कहानी के बारे में अरशद के किरदार का मानना है कि शादी सबसे अच्छी प्रोफेशन है।

सौरभ श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित, प्रकाश झा द्वारा प्रस्तुत और दिशा झा और कनिष्क गंगवाल द्वारा निर्मित ’फ्रॉड सइयां’ में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और सारा लोरेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि, सहायक कलाकारों में दीपाली पानसरे, फ्लोरा सैनी और निवेदिता तिवारी शामिल हैं।
प्रकाश झा प्रोडक्शंस और ड्रामा किंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रदर्शित ’फ्रॉड सइयां’ 18 जनवरी को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 60 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान