जो कार्य 70 वर्ष में नहीं हुआ वह कार्य 17 माह में ही फलीभूत होने की ओर अग्रसर

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  जेवर क्षेत्र में आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी उच्च शिक्षा के महंगा व सुलभ न होने के कारण हजारों नौजवान विशेषकर लडकियां, उससे वंचित रहे।
देहात क्षेत्र में लडकियां तो इंटर पास करने के बाद ही उच्च शिक्षा की उपलब्धता न होने के कारण घरों में बैठ जाती थी, जिससे उनकी प्रतिभा समाज व देश के काम न आकर, दबी की दबी रह जाती थी, वहीं किसान व मजदूरों के नौजवान बच्चे शिक्षण संस्थानों की दूरी व महंगी शिक्षा के कारण इसका उचित लाभ नही उठा पाते थे।
उसी को देखते हुए विगत दिनों जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जेवर में महाविद्यालय बनाये जाने की घोषणा करते हुए, उसकी कैबिनेट से भी मंजूरी दिलाई, जिसके बनने की प्रक्रियायें तेजी की ओर हैं।
उसके पश्चात जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत इस जनपद में अल्पसंख्यक बहुल क्लस्टरों का निर्माण करवाते हुए, 02 राजकीय महाविद्यालयों के प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को प्रेषित करवाये, उनमें से एक महाविद्यालय जेवर विकास खंड व दूसरा दनकौर विकास खंड में स्थापित किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति दिलवाये जाने के उददेश्य से आज जेवर विधायक धीरेन्द्र ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के कबीना मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके आवास पर मुलाकात की और शीघ्र ही इन महाविद्यालयों की स्वीकृति व धनराशि निर्गत किये जाने हेतु आग्रह किया। जिसे मंत्री ने आगामी 03-04 दिवस में ही इस प्रस्ताव को स्वीकृत किये जाने का पूर्ण यकीन जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को दिलवाया।
इस प्रस्ताव में दादरी मिहिरभोज काॅलेज से सम्बन्धित प्रस्ताव भी सम्मलित थे।
प्रेस विज्ञप्ति के साथ भारत सरकार के मंत्री को दिये गये पत्र की छायाप्रति भी सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न कर रहा हूॅ।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित