सिंगर स्टेबिन बेन ने ‘साजन’ के हिट गीत ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ को नए अंदाज में दोहराया

दिल्ली:EROS TIMES:   लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘साजन’ आज से करीब 27 साल पूर्व यानी 1991 में रिलीज़ हुई थी।
इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।
यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ती गई और आज तक नदीम-श्रवण का मनमोहक संगीत और समीर के लिखे कर्णप्रिय गीत याद किए जाते हैं।
‘साजन’ फिल्म के सुपरहिट रोमांटिक नंबर ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ को सिंगर स्टेबिन बेन ने अपने चार्टबस्टर अलबम ‘कैसी ये यारियां’ के टाइटल ट्रैक के तौर पर शामिल किया है, लेकिन बिल्कुल अलहदा अंदाज में।
नए वर्जन के वीडियो में स्टेबिन बेन ने खुद रितिशा शर्मा के साथ काम किया है, जबकि विक्की-हार्दिक ने ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ का संगीत नए सिरे से तैयार किया है।
इस वीडियो का निर्माण विरल मोटानी, जबकि निर्देशन चरत देसाई ने किया है।
अलबम के निर्माताओं ने गुरुवार की देर शाम मुंबई उपनगर के पोश क्लब में वीडियो लॉन्च किया। लॉन्चिंग समारोह में स्टेबिन बेन, रितिशा शर्मा, निर्माता विरल मोटानी, वीनस के चंपक जैन के साथ बंटी वालिया, इल्हाना ढिल्लन, टीवी कलाकार जैन इमाम, कुंवर अमर समेत कई शख्सियत मौजूद थे।

  • Related Posts

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित