ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं का भंडार है जरूरत है उन्हें तराशने की- धीरेन्द्र सिंह

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:   उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दिनांक 21 अक्टूबर 2018 को ब्लाॅक जेवर के गांव मेवला गोपालगढ के ओम पब्लिक इण्टर काॅलेज में नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय), भारत सरकार, गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित बच्चों से कहे।
आखिरी दिन कबड्डी में थोरा व गोपालगढ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जहां थोरा की लडकियों की टीम प्रथम व गोपालगढ की टीम उपविजेता रही, वहीं वाॅलीबाल में जेवर की टीम ने गोपालगढ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कबड्डी में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली लडकियों की टीम को अपनी तरफ से भी नगद पारितोषिक उत्साहवर्धन हेतु दिया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वाॅलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता जीतने वाली टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ’’ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कोई कमी नही है, कमी है तो मार्गदर्शन कर, उसे निखारने की।
इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक जीएस राघव, ओम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह, युवा भारत संगठन के रोहित कौशिक, विनय कुमार गोविल, उम्मेद सिंह, कपिल शर्मा, मुनेश सिंह, संजीव आर्य, गौरव सिंह, तरूण शर्मा के अलावा सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह तालान, विजेन्द्र सिंह तालान, रघुनंदन शर्मा, पवन शर्मा, तारा सिंह प्रधान, गिरीश तायल, मनोज गर्ग, संजय पाराशर, विकास सिंह, रणदीप सिंह अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित