जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद जरूरी- धीरेन्द्र सिंह

नोएडा:EROS TIMES:  उपरोक्त शब्द सितम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दनकौर ब्लाॅक के गांव अटटा फतेहपुर, उस्मानपुर व दनकौर स्थित गुरू द्रोणाचार्य मन्दिर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’धरातल पर जनसमस्या को समाप्त करना हो तो जनसमस्या को जनता के बीच जाकर ही समझा जा सकता है।

देश व प्रदेश सरकार गरीब, मजदूरों व किसानों की सरकार है।
जन चौपाल के माध्यम से शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार जन चौपालों का आयोजन किया जा रहा है ।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित दनकौर व क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’पर्यटन के विकास से इस क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोग भी छोटे-मोटे व्यापार से अपना जीवन स्तर उन्नत कर सकेंगे।

मेरा इरादा है कि मथुरा, वृंदावन व ताजमहल जाने वाले पर्यटक महाभारतकालीन नगरी दनकौर व गुरू द्रोणाचार्य के मंदिर में भी आये। इसलिए एयरपोर्ट का शिलान्यास होने के पश्चात, मैं पूरा प्रयास करूंगा कि धार्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक व ऐतिहासिक रूप से समृद्ध द्रोण नगरी का विकास एक दर्शनीय पर्यटक स्थल के रूप में करवाऊं।

इसके बाद जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव अटटा फतेहपुर व उस्मानपुर में लगभग 25 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होने वाले विकास कार्य जनता को समर्पित करते हुए कहा कि ’’प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम कर रही है एवं निरंतर उत्तर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए कृत संकल्पित है तथा सबका साथ सबका विकास की नीति से विकास कार्य किये जा रहे हैं।’’

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने कुछ समस्यायें भी रखी, जिनका मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर, निदान करने का आश्वासन दिया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दनकौर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर, गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वहां पर गायों के लिए की गई सुविधा तथा चारा, पानी व गायों के लिए की गयी विशेष प्रकार से की गई छाया व्यवस्था को देखा।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ दनकौर स्थित गुरू द्रोणाचार्य गोशाला समिति के पदाधिकारी व मंदिर के पदाधिकारियों के साथ-साथ अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार, उप खंड अधिकारी के अलावा क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित