उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सूरजमल विहार स्थित कैंपस का दौरा करके निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया

नई दिल्ली:EROS TIMES:   गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी का नया कैंपस पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में नवंबर, 2019 में बनकर तैयार हो जाएगा। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 18 सितंबर, मंगलवार को इस कैंपस का दौरा किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों और इंजीनियर्स से कहा कि अब चाहे दिन-रात काम करना पड़े लेकिन इसे निर्धारित समय सीमा में तैयार किया जाना चाहिए।
इस कैंपस के खुलने से पूर्वी दिल्ली के हजारों स्टूडेंट्स को फायदा होगा। इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पूर्वी दिल्ली कैंपस के 45 फीसदी क्षेत्र में बिल्डिंग्स होगी।
10 प्रतिशत क्षेत्र का प्रयोग खेल गतिविधियों के लिए किया जाएगा। करीब 100 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग भी बनेगी।

आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी दिल्ली कैंपस में करीब 1,500 सीटों पर स्टूडेंट्स दाखिला ले सकेंगे। इसमें बैचलर ऑफ आर्किटेक, प्लानिंग, मास्टर आर्किटेक एवं प्लानिंग, बैचलर डिजाइन और मास्टर डिजाइन के कोर्स होंगे।

ये 2 से 5साल तक की अवधि के होंगे। पूर्वी दिल्ली कैंपस में प्रशासनिक खंड,ऑडिटोरियम, शिक्षण खंड एवं खेल खंड होगा।
इसके अतिरिक्त परिसर में अलग से लाइब्रेरी ब्लॉक भी बनाया जाएगा। यहां पर 270 लड़कों और 180लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के लिए भी आवास बनेंगे। इस कैंपस में भूजल संचयन की व्यवस्था के साथ-साथ जीरो सीवेज डिस्चार्ज की व्यवस्था भी है।
पूरा कैंपस सौर ऊर्जा से जगमगाएगा।
हर बिल्डिंग के ऊपर सोलर पैनल की व्यवस्था होगी। कैंपस में एकेडमिक बिल्डिंग के चार ब्लॉक हैं।
ब्लॉक ए में स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग है।
ब्लॉक बी में स्कूल ऑफ डिजाइन, ब्लॉक सी में लाइब्रेरी एंड कम्यूटर सेंटर और ब्लॉक डी एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक है।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित