उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गौतमपुरी में राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का उद्घाटन किया

दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली सरकार ने उत्तर-पूर्वी जिले को एक राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का तोहफा दिया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को गौतमपुरी में एक राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का उद्घाटन किया।
बच्चों, पैरेंट्स, टीचर्स, ऑफिसर्स और क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद दिल्ली में ये पांचवां प्रतिभा विद्यालय खुला है।
साल 2005 से 2015 के बीच कोई भी प्रतिभा विद्यालय नहीं खुला।
अब तक दिल्ली में कुल 22 प्रतिभा विद्यालय खुल चुके हैं।
कुल 29 जोन हैं और हम चाहते हैं कि हर जोन में कम से कम एक प्रतिभा विद्यालय हो।

मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा, “सरकार की योजना ये भी है कि हर जोन में कुछ विशेष स्ट्रीम वाले प्रतिभा विद्यालय खोले जाएं।
मसलन, खेलों में प्रतिभा रखने वाले बच्चों को खेल प्रतिभा विद्यालय में अपने आप को निखारने का मौका मिले।
इसी तरह आर्ट, कल्चर, म्यूजिक, थियेटर, एक्टिंग में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को इस तरह के स्ट्रीम वाले प्रतिभा विद्यालयों में मौका दिया जाए।
अगर कोई बच्चा साइंस में बहुत प्रतिभाशाली है और इस फील्ड में कुछ अलग करना चाहता है तो उसके लिए साइंस स्ट्रीम वाले प्रतिभा विद्यालय हों।“

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से कहा कि ये हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं हैं जो अब आपके हवाले हैं। इनमें से अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, वैज्ञानिक इत्यादि निकालना आप सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, दिल्ली की शिक्षा क्रांति की चर्चा पूरी दुनिया में है।
मैं एजुकेशन की एक कांफ्रेंस में अभी रूस गया था।
वहां मैंने 70 देशों के प्रतिनिधियों के बीच जब बताया कि हमारी दिल्ली में एजुकेशन में क्या-क्या हो रहा है तो खूब तालियां बजीं।
खूब सराहना मिल, लेकिन वो तालियां, वो सराहना मेरे लिए नहीं बल्कि बच्चों, टीचर्स और एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए थीं।
शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि हम चाहते हैं कि पैरेंट्स में ये भरोसा आ जाए कि सरकार ने अच्छे स्कूल खोल रखे हैं हमें बहुत नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूलों की जरूरत नहीं है।
इस अवसर पर सीलमपुर के विधायक मोहम्मद इशराक, घोंडा के विधायक श्रीदत्त शर्मा और साहित्य कला परिषद के सदस्य दिलीप पांडे भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित