नोएडा:EROS TIMES: 08 सितंबर 2018 को सनातन धर्म मंदिर सैक्टर 19, नोएडा में भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व बड़े ही हर्शोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह प्रातः काल से ही भक्तगण लड्डू गोपाल जी की पूजा अर्चना की । साथ- साथ लड्डू गोपाल जी का दोपहर 12 बजे अभिशेक कर पूजा अर्चना की ।
भगवान की छठी मनाई। आरती के उपरान्त छप्पन भोग लगाया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
माताओ – बहनों ने भजन गाये व नाच- गाकर ख़ुशी मनायी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुशिल भारद्वाज, एन.के अग्रवाल, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अल्पेश गर्ग, संजय बाली, रामकुमार शर्मा, चन्द्रपाल सिंह, अनिल खण्डेलवाल, प्रमोद रंगा, राजीव गर्ग, नमिता, बीना भारद्वाज, निशा बंसल, वसुधा तिवारी, विमलेश, बृजेश शर्मा , कृश्णा शर्मा, रोजी बग्गा, मिथलेश, पिंकी सिंह,अनेक लोग काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।






