ग्रेटर नोएडा: जैसा कि विदित ही है कि 31 अगस्त 2018 तक नकारात्मक सूचनायें आने के पश्चात जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना पर ही सवाल उत्पन्न हो गये थे, उसी को देखते हुए 01 सितम्बर 2018 से जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को एयरपोर्ट की स्थापना के लिए सहमति दिये जाने का जिम्मा अपने कंधों पर लेते हुए, गांव-गांव जाकर विस्थापन व मुआवजा नीति से नाराज किसानों को समझाया तथा उन्हें सहमति दिये जाने के लिए तैयार किया, जिससे एयरपोर्ट के निर्माण के रास्ते खुले। यदपि विस्थापन और मुआवजे पर किसानों द्वारा दागे गये सवाल बेहद गम्भीर और सोचने पर विवश करने वाले थे, लेकिन प्रदेश के विकास की खातिर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के समझाने पर किसान धीरे-धीरे सहमति की ओर अग्रसर हो गये।
आज दिनांक 08 सितम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव नगला शरीफ खांन, रोही व अन्य गांवों का भ्रमण कर, पुनः किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए, उन्हें सहमति के लिए तैयार किया। आज तकरीबन 250 किसानों ने 80 हैक्टयेर जमीन की सहमति दी तथा अब तक कुल मिलाकर 2600 किसान लगभग 01 हजार हैक्टेयर भूमि देने के लिए सहमति दे चुके हैं।








