विश्वविद्यालय भारतीय सभ्यता व संस्कृति के प्रचार एंव प्रसार का माध्यम बन सकता है : विधायक धीरेन्द्र सिंह

जेवर/EROS TIMES : उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री मा0 प्रकाश जावडेकर जी से एक मुलाकात के दौरान कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मंत्री जी को अवगत कराया कि ’’1960.00 करोड की लागत से 454.76 एकड में फैला, 08 विभिन्न फैकल्टी भवन, 5400 छात्र/छात्राओं हेतु पर्याप्त कमरे, 508 आवास, 156 रिसर्च स्काॅलर आवास, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी भवन, सैन्ट्रल कम्प्यूटर सैन्टर, इंटरनेशनल कन्वेन्शन सैन्टर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 02 गेस्ट हाउस, आॅडिटोरियम, इण्डोर स्टेडियम तथा स्पोर्टस फील्ड, ध्यानकेन्द्र, शाॅपिंग भवन एंव डिस्पैंशरी भवन आदि की सुविधायें इसे एक विश्वस्तरीय दर्जा प्राप्त करवाये जाने की ओर इंगित करती है।’’ शांति के अग्रदूत भगवान बुद्ध के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय अपने अंदर असीम संसाधन समेटे हुये हैं। अगर केन्द्र सरकार इस पर ध्यान दे तो हम दुनिया के विख्यात भारतीय महाविद्यालयों नालंदा व तक्षशिला के गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना कर सकते हैं। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि ’’नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना होने के बाद यह विश्वविद्यालय सीधा अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग से जुड जायेगा एंव हम पर्यटन के रूप में भी इसकी एक पहचान बना सकते हैं, क्योंकि महाभारतकालीन यह इलाका जहां समीप ही गुरू द्रोणाचार्य का मंदिर स्थापित है, अपनी बेहतरीन भौगोलिक स्थिति के कारण नामचीन संस्थान बनाया जा सकता है।’’ मानव संसाधन विकास मंत्री मा0 प्रकाश जावडेकर जी ने उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता के उपरान्त इस दिशा में सार्थक प्रयास किये जाने का पूर्ण आश्वसन जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को दिया।
इस मौके पर ग्रेटर नोएडा के आशीष शर्मा व पारसौल के पूर्व प्रधान श्री चन्द्रभान सिंह मलिक भी इस वार्ता में मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 6 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 8 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली