समाज सेवी सँस्थाओं ने मिलकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

नोएडा:EROS TIMES: सूर्या संस्थान नोएडा ने गौतमबुद्ध नगर जिला वन विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय उ. प्र. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा और शहर की 6 समाजसेवी सँस्थाओं को साथ लेकर 5 से 9 जून तक 5 चरणों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन मनाया गया।
5 जून को गौतमबुद्ध नगर जिला वन विभाग और श्री गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट के साथ सयुंक्त रूप से, ग्रेटर नोएडा की वन भूमि पर पंचवटी वृक्षों सहित कुल 50 वृक्षों का रोपण किया गया l
5 जून को ही सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में इस वर्ष के थीम विषय प्लास्टिक प्रदुषण से मुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
6 से 8 जून तक संस्थान की सदस्याओं द्वारा सूर्याशा पौलीटेक्निक की छात्राओं के मध्य, सेक्टर 12 सब्जी मंडी में ग्राहकों के बीच जन जागरण अभियान चलाया गया।
इसमें नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने भी सहयोग किया। चौथे चरण में 9 जून को प्रातः 7.30 से 10 बजे तक नव उर्जा युवा संस्था के युवा सदस्यों के साथ मिल कर सेक्टर 12-22 क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत, मुख्य सडक, गलियों और नालियों में झाडू और बेलचों से सफाई कर एक ट्रेक्टर भर कर कचरा निकला गया l इसमें नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से भी सहयोग प्राप्त हुआ l
अंतिम चरण में शाम 5 बजे से कैलाश अस्पताल के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस इस वर्ष के थीम विषय प्लास्टिक प्रदुषण से मुक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
संगोष्ठी के पूर्व संस्थान की वरिष्ठ सदस्याओं, सूर्याशा पौलीटेक्निक की छात्राओं, द्वारा नृत्य, गायन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।

संगोष्ठी में बोलते हुए पहले प्रमुख वक्ता, प्लास्टिक विशेषज्ञ विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्लास्टिक मानव जाति के लिए एक वरदान है। परम्परागत रूप से दैनिक प्रयोग में आने वाली कांच, लकड़ी और धातु से बनी वस्तुएं भारी और महँगी होती हैं जब कि प्लास्टिक से बनी वस्तुएं हलकी और सस्ती होती हैं, यह चलती भी अधिक हैं।
हलकी होने के कारण इनकी ढुलाई व हैंडलिंग भी कम खर्चीली होती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रयोग की हुई प्लास्टिक की वस्तुओं का निस्तारण उचित प्रकार से करना चाहिए।
प्लास्टिक कचरे को अन्य प्रकार के कचरे से अलग रख कर रीसाइक्लिंग हेतु भेजना जरुरी है l

दूसरे प्रमुख वक्ता,नोएडा प्राधिकरण के वेस्ट मैनेजमेंट के मुख्य सलाहकार ओमेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जो वेस्ट प्लास्टिक रीसाइकिल नहीं हो सकती उसे बिटुमिन के साथ मिला कर सडक बनाने में उपयोग किया जारहा है, नोएडा में भी इस विकल्प पर कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर 15ए में कचरे की छंटाई सेक्टर के अन्दर ही होती है।
केवल ठोस कचरा ही सेक्टर से बाहर आता है। इसमें से प्लास्टिक आसानी से अलग हो जाता है। सेक्टर की आर डव्लू ए ने सेक्टर के अन्दर रसोई और वानस्पतिक कचरे के लिए कम्पोस्ट बनाने का प्लांट लगाया है। नोएडा प्राधिकरण इस प्रकार का प्लांट लगाने के लिए इसके मूल्य का 75% तक अनुदान दे रहा है। इसके लिए उन्होंने अलग अलग सेक्टरों की आर डव्लू ए को आगे आने का आह्वान किया। प्लास्टिक प्रदुषण पर कार्यक्रम में दिखाए गए नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा, कि नोएडा प्राधिकरण भी जन जागरण हेतु कुछ नुक्कड़ नाटक करने की योजना बना रहा है।
इसमें प्राधिकरण सूर्या संस्थान से सहयोग की अपेक्षा करेगा l
कार्यक्रम में संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट,श्री गौरीशंकर मदिर ट्रस्ट, लायेनेस क्लब सुरभि नोएडा, वेदांत मंडलम ट्रस्ट, अखिल भारतीय महिला परिषद् नोएडा शाखा और नव ऊर्जा युवा संस्था नोएडा ने सहयोग प्रदान किया l
अध्यक्षता सूर्या संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ ने व संचालन न्यास मंत्री देवेन्द्र मित्तल ने कियाl

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो. लल्लन प्रसाद, डॉ. एस. पी. जैन, त्रिलोक शर्मा, पुष्कर शर्मा, शर्मा संजय शर्मा व बड़ी संख्या में सूर्या संस्थान और सहयोगी सँस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित