एक बार फिर दिव्यांगों को हवाई यात्रा करेंगे समाजसेवी राजन श्रीवास्तव

नोएडा:EROS TIMES: मोदी सरकार के सुशासन के चार वर्ष सम्पूर्ण होने तथा श्री नारायण सांस्कृति चेतना न्यास तथा श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट द्वारा श्री राम अनुग्रह नारायण की पुण्य स्मृति में दिव्यांगों को आगामी 26 मई को हवाई यात्रा करायी जायेगी।

उक्त कार्यक्रम के तहत हवाई यात्रा दिल्ली से अहमदाबाद तथा अहमदाबाद से वापिस दिल्ली की होगी। इस कार्यक्रम की जानकारी को साझा करने के लिए अध्यक्ष व मुख्य न्यासी राजन श्रीवास्तव ने होटल पार्क एसेंट में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस हवाई यात्रा में 60 दिव्यांग शामिल होंगे जो ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन से लिये गये है। उन्होंने अपने मन की बात को साझा करते हुए कहा कि जब भी वह इन बच्चों को देखते थे तो उन्हें एहसास होता था कि इन बच्चों के लिए कुछ ऐसा किया जाये जिससे वह पल इनकी जिंदगी की यादगार पल बन जाये। इसी मंथन के बीच इन बच्चों के हवाई यात्रा का विचार उनके मन में आया।

उन्होंने बताया कि आगामी 26 मई को केंन्द्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो रहे है। ऐसे में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाये।
उन्होंने बताया कि आगामी 26 मई को सुबह 5 बजे कई गणमान्य व्यक्ति हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को प्रारंभ करेंगे।
असके बाद दिल्ली से अहमदाबाद की हवाई यात्रा प्रारंभ हो जायेगी। अहमदाबाद के कम्फर्ट इन्न होटल में भोजन कराया जायेगा। यहां पर गुजराती सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद शहर में बस में घुमाया जायेगा।

अहमदाबाद में महामहिम गवर्नर के साथ भी उनके भवन में मुलाकात की जायेगी। उन्होंने बताया कि फिर रात्रि के समय इन्हें अहमदाबाद से दिल्ली लाया जायेगा। यात्रा को हर प्रकार से यादगार बनाने का प्रयास किया गया है। राजन श्रीवास्तव ने बताया कि इंडीगो से सुबह सब 5 बजे नोएडा से रवाना होंगे और 7.40 पर हवाई अड्डे से फलाइट लेंगे।
बताते चलें कि इससे पहले भी राजन श्रीवास्तव दिव्यांग बच्चों के साथ जयपुर की यात्रा के लिए निकले थे।

ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के डेविड ने कहा की इस यात्रा को लेकर सब काफी उत्साहित हैं व बहुत बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वे सब राजन कुमार के बहुत शुक्रगुजार है जिन्होंने उन सबको ऐसा मोका दिया|

इस मौके पर अंजनी कुमार, करूणेश शर्मा, संजीव माथुर, अतुल नागपाल, ज्योति सक्सेना, डॉक्टर समरजीत चौधरी व ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के डेविड, रवि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव