हरियाणा में दो दिन स्कूल बंद रहेंगे 13 राज्यों में मौसम का कहर

दिल्ली:EROS TIMES: हरियाणा के दूरदराज इलाकों में 7-8 मई को आंधी-तूफान आने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। राज्य शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 7-8 मई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा के दूरदराज इलाकों में तेज आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में कुदरत कहर बरसा सकती है। गृह मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।

राजधानी दिल्ली समेत देश के 13 जिलों में आंधी, तूफान और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मानसून से पहले मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बिन मौसम बारिश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है, तो वहीं आंधी-तूफान ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली है।

अगले 48 घंटे देश के 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए खतरे से भरे हुए हैं
भारतीय मौसम विभाग के एक परामर्श का उल्लेख करते हुए गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित