संजय दत्त की फिल्म टोरबाज की शूटिंग किर्गिस्तान में

दिल्ली:EROS TIMES: प्रख्यात फिल्मकार राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका से सजी बायोपिक फिल्म संजू का पोस्टर और टीजर जहां सोशल मीडिया पर आजकल धूम मचा रहा है, वहीं एक्टर संजय दत्त आजकल किर्गिस्तान में अपनी अगली फिल्म टोरबाज के एक महीने के लंबे शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं।

संजय दत्त ने हाल ही में अपने सामान्य स्टाइलिश लिबास में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करने के दौरान अपनी पोशाक से मैच करती एक कूल स्कार्फ पहन रखी है।

पुरस्कार विजेता निर्देशक गिरीश मलिक द्वारा निर्देशित, राहुल मित्रा द्वारा निर्मित एवं राजू चड्ढा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में संजय दत्त सेना के अधिकारी की भूमिका भूमिका निभा रहे हैं। जबकि, टोरबाज में संजय दत्त के अलावा अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नरगिस फाखरी, राहुल देव और राहुल मित्रा भी नजर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि टोरबाज की कहानी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलावर बच्चों के इर्दगिर्द घूमती है।
यह फिल्म अपने बेहतरीन कंटेंट और विश्व स्तरीय सिनेमाई अनुभवों पहले से लोगों के बीच उत्सुकता का केंद्र बन रही है।
खास बात यह भी है कि राहुल मित्रा और गिरीश मलिक किर्गिस्तान जैसे सुरम्य देश में फिल्म की शूटिंग करने वाले पहले भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भी हैं।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस