201 रन का लक्ष्य दिया कोलकाता ने दिल्ली को

दिल्ली:EROS TIMES: कोलकाता के ओपनर बल्लेबाज क्रिस लीन ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत बेहद खराब हुई है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे मुकाबले में समाचार लिखे जाने तक दिल्ली ने 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 9 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय का बल्ला नहीं चला और वो एक रन पर ही पवेलियन लौट गए।
इसके बाद रॉबिन उथप्पा 35 ने आक्रामक शॉट खेलकर क्रिस लिन 31 के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

शाहबाज नदीम ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने उथप्पा का कैच अपनी ही गेंद पर पकड़कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। फिर लिन को मोहम्मद शमी ने जेसन रॉय के हाथों झिलवाया और मॉरिस ने कप्तान दिनेश कार्तिक19 को डीप मिडविकेट में बोल्ट के हाथों कैच आउट कराकर केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया।

फिर कोलकाता में अचानक छक्को की बारिश होने लगी। आंद्रे रसेल 41 और नितीश राणा 59 ने दिल्ली के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और मैदान के चारों कोनों में छक्के उड़ाए। दोनों ने दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। दोनों ने 22 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की और केकेआर को विशाल स्कोर की तरफ बढ़ाया।

नितीश राणा ने 30 गेंदों में तीन चौको और चार छक्को कि मदद से आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। बोल्ट ने रसेल को क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 12 गेंदों में 6 छक्को की मदद से 41 रन बनाए।

जल्द ही नितीश राणा भी डगआउट लौटे। उन्होंने मॉरिस की गेंद पर गंभीर को कैच थमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 35 गेंदों में पांच चौको और चार छक्को की मदद से 59 रन बनाए। इसके बाद राहुल तेवटिया ने अंतिम ओवर में केकेआर को तीन झटके देते हुए शुभमन गिल 6, टॉम करन 2 और पियूष चावला को आउट किया।

दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से राहुल तेवटिया ने तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट और क्रिस मॉरिस को दो-दो विकेट मिले।

शाहबाज नदीम और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित