सैलरी लेने से किया इंकार ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने

नई दिल्ली:EROS TIMES: ट्विटर के सीईओ और सह संस्थापक जैक डॉर्सी ने लगातार तीसरे साल में कोई भी सैलरी नहीं ली है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को चलाने के लिए एक भी पैसा बतौर सैलरी स्वीकार नहीं किया है।

ट्विटर की ओर से यूएस सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को फाइल की गई प्रॉक्सी स्टेटमेंट में बताया गया, “अपनी प्रतिबद्धता को साक्षी मानकर और ट्विटर की लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रियेशन क्षमता में विश्वास रखते हुए हमारे सीईओ जैक डॉर्सी ने वर्ष 2017 में सभी कंम्पन्सेशन लेने से इनकर कर दिया है।

डॉर्सी के पास हालांकि, शेयर्स हैं जिनकी वैल्यू वर्ष 2018 की शुरुआत में 20 फीसद तक बढ़ गई। दो अप्रैल के मुताबिक डॉर्सी के पास ट्विटर के 10 मिलियन शेयर्स हैं जिनकी मौजूदा कीमत 529 मिलियन डॉलर है। इनकी होल्डिंग सभी बकाया शेयर्स का 2.39 फीसद हिस्सा है। यह जानकारी वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक सामने आई है।

फाइलिंग के अनुसार, ट्विटर के सीएफओ नेड सेगल के पास वर्ष 2017 में 14.3 मिलियन डॉलर कंम्पन्सेशन के रूप में थे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर के वैश्विक स्तर पर 330 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। वर्तमान में कंपनी डॉर्सी के नेतृत्व में बड़ी निरीक्षण प्रक्रिया से गुजर रही है ताकि कंपनी के भाग्य को पुनर्जीवित किया जा सके।

वर्ष 2016 में डॉर्सी को मिलने वाली पर्सनल और रेजिडेंशियल सिक्योरिटी की लागत 68,506 डॉलर थी। डॉर्सी पेमेंट कंपनी स्क्वेर कंपनी के सीईओ भी है जिनके पास कंपनी के 65.5 मिलियन शेयर्स हैं जिनका मौजूदा समय में मूल्य 3.1 बिलियन डॉलर है।

  • Related Posts

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 47 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान