सीमा पर 200 फीट चौड़ी नहर बनाएगा सऊदी, उसमें परमाणु कचरा भी फेंकेगा

रियाद:EROS TIMES: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के निवेशक मिलकर इस प्रोजेक्ट की फंडिंग करेंगे।
प्रोजेक्ट के लिए स्यूज कैनाल का काम करने वाली मिस्त्र की एक कंपनी को चुना गया है।

सऊदी अरब और कतर का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कतर को अलग-थलग करने के लिए सऊदी उसके साथ जमीनी संपर्क ही खत्म कर देना चाहता है। इसके लिए वो कतर से लगी सीमा पर नहर खोदने की योजना तैयार कर रहा है, जिससे कतर पूरी तरह एक टापू में तब्दील हो जाएगा।

इस नहर में सऊदी अपना परमाणु कचरा भी फेंकेगा। सऊदी के ही अल रियाद और सब्क न्यूजपेपर के मुताबिक, शासन सीमा के एक हिस्से पर मिलिट्री बेस भी बनाना चाहता है। हालांकि, अभी इस योजना को शासन की आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है और इसमें कई रूकावटें भी सामने आ रही हैं।

दरअसल, कतर और सऊदी अरब दोनों के अमेरिका से काफी अच्छे संबंध हैं। जहां कतर में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है, वहीं रक्षा क्षेत्र में अमेरिका सऊदी अरब का सबसे बड़ा सहयोगी है।

वहीं, अब कतर के शेख तमीम बिन हमाद अल थानी भी ट्रम्प से मिलने वॉशिंगटन गए है। सोमवार को उन्होंने रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वे खाड़ी देशों से विवाद सुलझाने पर भी बात कर सकते हैं। ऐसे में सऊदी अरब के लिए ये प्रस्ताव लाना मुश्किल हो सकता है।

5 हजार करोड़ 12 महीने में तैयार होगी नहर, सोमवार को सऊदी के सब्क अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कतर के साथ लगी पूरी सीमा पर नहर बनाने में करीब 2.8 बिलियन रीयाल (करीब 5 हजार करोड़ रूपए) का खर्च आ सकता है। सऊदी साम्राज्य नहर को 200 मीटर चौड़ा और 20 मीटर तक गहरा बनाने की योजना बना रहा है।

वहीं एक पुरानी रिपोर्ट में सब्क ने दावा किया था कि सऊदी के प्रस्ताव से कतर एक टापू में तब्दील हो जाएगा। इसे पूरा करने में सिर्फ 12 महीने लगेंगे और इसे सऊदी और अमीरात के निवेशक मिलकर फंड करेंगे। इसे मिस्त्र की कंपनी बनाएगी।

सऊदी अरब, मिस्त्र, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले साल जून में कतर पर आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सभी संबंध खत्म कर लिए थे। इस फैसले के चलते 36 साल पुराने गल्फ यूनियन में भी दरार पड़ गई थी।

सऊदी का आरोप है कि कतर मिस्त्र के कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन करता है। साथ ही आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों को भी फंड पहुंचाकर खाड़ी देशों में अस्थिरता पैदा करता है। हालांकि कतर इन आरोपों को आधारहीन बताता रहा है।

सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने 2014 में भी कतर पर आतंरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाते हुए अपने राजदूत वापस बुला लिए थे।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस