GST कलेक्शन में गिरावट मंदी रही फरवरी के महीने में 85,174 करोड़ पर पहुंचा, 69% ने भरा रिटर्न

दिल्ली:EROS TIMES: देश की कर व्यवस्था को बदल अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले जीएसटी से टैक्स कलेक्शन में फिर गिरावट आई है। फरवरी में लगातार दूसरे महीने जीएसटी कलेक्शन गिरा है। फरवरी में जीएसटी कलेक्शन गिरकर 85,174 करोड़ रुपये पर आ गया। सिर्फ 69 प्रतिशत टैक्स पेयर्स ने इस दौरान रिटर्न दाखिल किया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कि फरवरी महीने के लिए 25 मार्च तक करीब 59.51 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए। यह मासिक रिटर्न दाखिल करने वाले कुल टैक्स पेयर्स का 69 प्रतिशत है। बयान में कहा गया है कि 26 मार्च तक फरवरी, 2018 के लिए जीएसटी के तहत हासिल रेवेन्यू 85,174 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में जीएसटी संग्रह 86,318 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर और नवंबर में यह क्रमश: 88,929 करोड़ रुपये और 83,716 करोड़ रुपये था।

फरवरी में जीएसटी से जुटाई गई 85,174 करोड़ रुपये की राशि में से 14,945 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी और 20,456 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी से जुटाए गए। वहीं 42,456 करोड़ रुपये एकीकृत जीएसटी और 7,317 करोड़ रुपये मुआवजा उपकर से जुटाए गए।

निपटान के तहत 25,564 करोड़ रुपये आईजीएसटी से सीजीएसटी-एसजीएसटी खाते में स्थानांतरित किए गए।
बयान में कहा गया है कि इस तरह 26 मार्च तक कुल सीजीएसटी और एसजीएसटी संग्रह क्रमश: 27,085 करोड़ रुपये और 33,380 करोड़ रुपये रहा।

25 मार्च तक जीएसटी के तहत पंजीकृत टैक्स पेयर्स की संख्या 1.05 करोड़ थी। इनमें से 18.17 लाख कम्पोजिशन डीलर है जिन्हें प्रत्येक तिमाही में रिटर्न दाखिल करना होता है।

वहीं 86.37 लाख करदाताओं को मासिक रिटर्न दाखिल करना होता है। वित्त मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार जुलाई में जीएसटी संग्रह 93,590 करोड़ रुपये, अगस्त में 93,029 करोड़ रुपये, सितंबर में 95,132 करोड़ रुपये और अक्तूबर में 85,931 करोड़ रुपये रहा था।

  • Related Posts

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान