स्मृति मंधाना ने बनाया एक नया रिकॉर्ड सबको पीछे करते हुए आगे निकली

इंडिया:EROS TIMES:भारत-ऑस्ट्रेलिया महिलाओं की टीमों के बीच गुरुवार (22 मार्च) को त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ये मुकाबला जरूर हारा लेकिन स्मृति मंधाना ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मंधाना ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह भारतीय महिला टीम की ओर से टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले मिताली राज (36 बॉल) के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। इस पारी के दौरान मंधाना का स्ट्राइक रेट (145) रहा, जो मिताली राज (142.55) से अधिक था।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 41 गेंद में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 67 रन ठोके, जिसकी दम पर भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने बायें हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन को एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। भारत के लिए अनुभवी झूलन गोस्वामी ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया। एक समय ऑस्ट्रेलिया संकट में था जब झूलन ने पहले और तीसरे ओवर में विकेट चटकाकर स्कोर दो विकेट पर 29 रन कर दिया। विकेटकीपर एलिसा हीली चार और एशले गार्डनर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेठ मूनी ने 32 गेंद में 45 रन बनाये। विलानी ने 33 गेंद पर 39 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 79 रन जोड़े।

मूनी ने आठ चौके और विलानी ने चार चौके लगाये। गोस्वामी ने मूनी को शिखा पांडे के हाथों लपकवाया। अगले ओवर में लेग स्पिनर पूनम यादव ने विलानी का रिटर्न कैच लपका। कप्तान मेग लैनिंग ने 25 गेंद में नाबाद 35 रन बनाये जबकि रशेल हेंस 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों 11 गेंद बाकी रहते टीम को जीत तक ले गए।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित