कानपुर:EROS TIMES:युवा खेल कल्याण मंत्रालय
भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग जनों के लिए जिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्पेशल ओलमपिक्स भारत कानपुर सेक्टर के तत्वावधान में दिनाँक 15 व 16 मार्च 2018 को आयोजित किया गया।
हमारी संस्था “जन शरणम” बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ उनके बहुआयामी प्रतिभा को निखारने का काम करती है
इसी परिप्रेक्ष्य में संस्था के होनहार बच्चों ने बैडमिंटन तथा दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर संस्था का मान बढ़ाया।
उनके उत्साह वर्धन के लिए संस्था के शिक्षक समूह में नंदिनी उपाध्याय, नितिन कुमार, अनंत सिंह, नैन्सी शुक्ला, मुस्कान, प्रतीक्षा सोनकर,विनय वर्मा,अर्पिता,मुस्कान,कृष्णा मिश्रा
सौरव आदि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मौके पर उपस्थित रहे।
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्था की तरफ से अनेकों शुभकामनाएं।








