टी20 वर्ल्ड कप होना था 2018 में मगर ICC ने किया कैंसिल अब अगला टी20, 2020 में कराने का फैसला

दिल्ली:EROS TIMES:इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक नए मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का फॉर्मेट दोनों के बीच टकराव की वजह बन गया है। आईसीसी अब इस टूर्नामेंट को वनडे की जगह टी-20 फॉर्मेट में कराना चाहती है। लेकिन बीसीसीआई इसे पहले की तरह वनडे फॉर्मेट में ही बरकरार रखना चाहता है।

ICC भारत से मेजबानी छिनना चाहता है क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद ICC के इस दूसरे सबसे फेमस टूर्नामेंट चैम्पियंस ट्रॉफी का अगला सीजन साल 2021 में होगा और इसकी मेजबानी भारत को मिली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फाइनेंशियल ईयर में सदस्य देशों के साथ रेवेन्यू शेयरिंग करने की वजह से आईसीसी को घाटा होने की आशंका है, जो कि अगले कुछ सालों में बढ़ भी सकता है।

इसी घाटे को कम करने के लिए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी को टी20 फॉर्मेट में करवाना चाहता है। ताकि उसकी कमाई और भी बढ़ सके। माना जा रहा है कि ICC को इस मसले पर कुछ देशों के बोर्ड का समर्थन भी मिल गया है।
अब अगर फॉर्मेट को लेकर भी बात नहीं बनी तो क्रिकेट की सबसे बड़ी एजेंसी भारत से मेजबानी वापस लेने पर भी विचार कर सकती है।

और यह भी है ICC की नाराजगी की वजह, आईसीसी ने भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत सरकार से टैक्स में छूट मांगी थी, जो उसे दूसरे देशों में आसानी से मिल जाती है। लेकिन सरकार ने उसे ये छूट देने से इनकार कर दिया। इस वजह से वो पहले से ही बीसीसीआई से नाराज है।
इससे पहले रेवेन्यू शेयरिंग के मसले पर भी आईसीसी और बीसीसीआई के मतभेद रहे हैं। इसके लिए हुए वोटिंग में बीसीसीआई को हार मिली थी।

इसलिए भी इस वजह से नहीं मान रही बीसीसीआई, बीसीसीआई ने इसे टी20 फॉर्मेट में कराने से साफ इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि ये टूर्नामेंट उसके पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का विजन था।
डालमिया ने इसे वनडे टूर्नामेंट के तौर पर शुरू किया था और भारत में यह वनडे टूर्नामेंट के तौर पर ही आयोजित होगा।
भारत में 2021 में जब ये टूर्नामेंट होगा तब डालमिया की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी होगी। इसी वजह से फाइनल मैच की मेजबानी भी कोलकाता को दी गई थी। जो कि डालमिया की होम सिटी थी। बता दें कि डालमिया 1997 से 2000 तक आईसीसी के अध्यक्ष रहे थे।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित