सुहागिनों का त्योंहार गणगौर

दिल्ली:EROS TIMES:सुहागिनों का त्योंहार गणगौर आज 16 दिनों तक चली पूजा के बाद आज बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। परिषद की महिलाओं द्वारा आज मंदिर प्राँगण में गणगौर की शोभायात्रा भी निकाली गई। राजस्थान कल्याण परिषद हर वर्ष गणगौर महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाती आ रही है।

संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि सुख-सौभाग्य, श्रेष्ठ वर की कामना के साथ कुँवारी लड़कियों, नव-विवाहिताओं और सुहागिन महिलाओं द्वारा धुलंडी के दिन होली की राख से सोलह गणगौर बनाकर सोलह दिन तक पूजा की जाती है।

राजस्थान में गणगौर पूजा के लिए महिलाएं बगीचों से मंगलगीत गाते हुए दूब और पानी लेकर आती हैं और हर रोज सुबह शाम पूजा करती हैं। गणगौर पर्व के संयोजक जी सी माहेश्वरी ने बताया कि गणगौर पर परम्परागत गीतों के साथ ईसर (शिव) और पार्वती का पूजन किया जाता है।

चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक 16 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कुंवारी लड़कियां जहाँ गण यानी शिव तथा गौर यानी पार्वती से मनपसंद वर पाने की कामना करती हैं। वहीं विवाहित महिलाएं सुहाग की सलामती के लिए पूजा करती हैं। संस्था के आर पी माहेश्वरी ने बताया कि प्राचीन काल से राजस्थान में गणगौर पूजा का महत्व रहा है।

हम राजस्थानी लोग अपनी इन परम्पराओं को जिंदा रखने के लिए जहां भी रहते हैं कोशिस करते हैं कि आगे आनेवाली पीढ़ी भी इन परम्पराओं को जाने और सहेजकर रखे। गणगौर विदाई के बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रीराम भक्त मंडल के भजन गायक गिरीश पारीक एवं प्रतीक पारीक के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन संध्या के बाद सभी को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। उपस्तिथ गणमान्य सदस्यों में अध्यक्ष पवन शर्मा, सनातन धर्म मंदिर के संजय बाली, जी सी माहेश्वरी, आर पी माहेश्वरी, रामगोपाल पारीक, एस एन पारीक, विजय सोनी, आर सी बजाज, अनिल अग्रवाल, के एल बैद, विक्रम अग्रवाल, अंजनी सरार्फ, ओपी बंसल, महेन्द्र शाह, दिनेशचंद्र माहेश्वरी,जुगल किशोर भारती, अरविंद सोनी, विष्णु पारीक, अग्रवाल, अनिता शर्मा।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस